सिंगल लेकर श्रेयस अय्यर को इतनी ज्यादा स्ट्राइक क्यों दे रहे थे ईशान किशन? मैच के बाद बताई सच्चाई – Hindustan

लखनऊ में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत के लिए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के बीच में 137 रनों की साझेदारी हुई। इसमें से 34 रन ही ईशान किशन ने बनाए, जबकि बाकी के 100 से ज्यादा रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। वैसे तो ईशान किशन बहुत तेज बल्लेबाजी करने के लिए फेमस हैं और इस समय नंबर वन टी20आई बैटर हैं, लेकिन वह जानते हैं कि जब आपका पार्टनर दमदार लय में हो तो फिर उसे ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक देना ही बेहतर विकल्प होता है। यही बात ईशान ने मैच के बाद कही।

श्रेयस अय्यर को स्ट्राइक देने के लिए सिंगल लेना का फैसला आपके लिए आसान था? ये बात ईशान किशन से जब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पूछी गई तो उन्होंने कहा, “हां, मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छे टच में थे और सच कहूं तो, दूसरे छोर से देखने पर, मुझे लगा कि उन्हें स्ट्राइक पर रखना और मोमेंटम को रुकने नहीं देना बेहतर है। इसलिए बीच में मेरा काम काफी आसान था, बस स्ट्राइक से हटकर उन्हें जितनी हो सके उतनी गेंदें खेलने को मिलें।”

पार्टनरशिप में आपको कब एहसास होता है कि आपको बैकसीट ड्राइवर बनने की जरूरत है? इस पर ईशान ने कहा, “मुझे लगता है कि आपको बीच में पता चल जाता है। दूसरा बैटर बॉल को कैसे टाइम कर रहा है, अगर मैं इसे बेहतर कर रहा हूं या वह कर रहा है और वह आज बहुत अच्छे टच में लग रहा था और मैं सच कहूं तो मैं उतने अच्छे टच में नहीं लग रहा था। इसलिए मुझे लगा कि उन्हें स्ट्राइक पर रखना बेहतर है, बजाय इसके कि वह सिर्फ स्ट्राइक पर रहें, वे शॉट आजमाएं, लेकिन साथ ही, मैं चाहता था कि वह मोमेंटम बनाए रखें।”

ईशान किशन ने एक खतरनाक कैच भी पकड़ा, जिसको लेकर उन्होंने बताया, “हां, मैं बॉल को जज नहीं कर पा रहा था, क्योंकि वह सीधे लाइट्स से आ रही थी, लेकिन मुझे थोड़ा सा अंदाजा था कि बॉल मेरी कमर के पास आएगी, इसलिए मैंने बस उसे पकड़ने की कोशिश की और मैं शुक्रगुजार हूं कि बाद में वह मेरे हाथ में थी।” भारत की टीम एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल जीतने के बाद यहां पहुंची थी। लंबी यात्रा के कुछ ही घंटों के बाद मैदान पर उतरना एक मुश्किल काम है।

इस पर ईशान ने कहा, “कुछ खास नहीं, आप जानते हैं, ये चीजें होती रहती हैं। आपको टाइम नहीं मिलेगा, कभी-कभी आप पर प्रेशर आएगा, लेकिन साथ ही, वेस्टइंडीज को देखते हुए, वे हाल ही में जिस तरह से क्रिकेट खेल रहे हैं, हमारा काम आसान था।” उन्होंने आगे कहा, “एक बार जब हम फील्ड पर कदम रखते हैं, एक बार जब आप जर्सी पहनते हैं, तो आपको अपना सब कुछ देना होता है। कुछ दिन आप इतना अच्छा महसूस नहीं कर रहे होंगे, लेकिन अगर आप वहां हैं तो यह हमारा काम है कि हम अपना 100 परसेंट दें।”

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर ‘खबर नॉन स्टॉप’ से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट ‘कैच न्यूज’ में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद ‘डेली हंट’ में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News