Rashmi Singh
Date: 07-10-26 12:52
PM Modi 25 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में इस मौके पर ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं. कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं और पीएम मोदी के स्वागत में पुष्प वर्षा की गई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली बीजेपी की ओर से इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम को ‘सेवा ज्योति’ नाम दिया गया है. यहां 5 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. स्टेडियम में पीएम मोदी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला. लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित भी करेंगे.
ये भी पढ़ें- Haryana Diary: गुरूग्राम से सिंगापुर तक Investment की नई कड़ी! CM Saini का बड़ा प्लान
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें