Exclusive: शीशामऊ के 'स‍िंहासन' पर कॉमेड‍ी क‍िंग का दावा… जान‍िए कानपुर से अन्नू अवस्थी क्या बोल रहे हैं? – Aaj Tak

Feedback
‘हंसा-हंसा के जीतेंगे…’ यह सिर्फ एक डायलॉग नहीं, बल्कि कानपुर के मशहूर हास्य कलाकार (कॉमेडियन) और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अन्नू अवस्थी का चुनावी राजनीतिक संकल्प है. अपनी खास कानुपुरिया शैली, लच्छेदार बोलचाल और बेबाक अंदाज के लिए लोकप्रिय अन्नू अवस्थी अब शीशामऊ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.
aajtak.in के साथ एक विशेष बातचीत में अन्नू अवस्थी ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं, शीशामऊ के मुद्दों और अपने अनोखे चुनावी वादों पर खुलकर चर्चा की. प्रस्तुत है इस खास बातचीत के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट:
25 साल का हिसाब और ‘पारिवारिक एकाधिकार’ पर वार
अन्नू अवस्थी ने शीशामऊ विधानसभा के मौजूदा और पूर्व विधायकों पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों में क्षेत्र में कोई ऐसा ठोस विकास कार्य नहीं हुआ जिसे दुनिया को दिखाया जा सके. अब मतलब नाली और हैंडपंप ये सब ना गिना दे. कोई ऐसा विकास कार्य जो दुनिया को दिखाई पड़े. पहले हाजी मुश्ताक थे.
उनके बाद चलो भाई इरफान व‍िधायक बन गए. चलो इरफान का ठीक है भाई प‍िता खत्म हो गए तो लड़का बन गया. अच्छी बात है. फिर उसके बाद इरफान अग्नि कांड में जेल चले गए तो भाभी बन गई. अन्नू आगे कहते हैं कि अब 27 के बाद 32 में जब चुनाव होगा तो इनका लड़का जवान हो चुका होगा. तो क्या शीशामऊ में सिर्फ एक ही परिवार राज करेगा? क्या बाकी मुस्लिम पार्षद और नेता घास छीलेंगे? यह कोई शेरशाह सूरी या अकबर का जमाना नहीं है.
राजयोग तो है, मंदिर-मंदिर जा रहे 
क्या आपको भाजपा ट‍िकट दे रही? इस पर उन्होंने कहा कि राज योग तो है. अब आप लोग देखो कोई न कोई तो गणित लगी. अभी  मंदिर-मंदिर चालू किया मत्था टेकना तो देखो भगवान साथ दें.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा से लेकर राजनीतिक सफर
अपने बचपन और संस्कारों को याद करते हुए अन्नू अवस्थी ने बताया कि उनका जन्म और बचपन इसी मिट्टी में बीता है. वो बताते हैं कि हमारे पिताजी फार्मासिस्ट थे. सपूरा थाने के बगल में रहते थे. सामने चंद्रिका देवी मंदिर के पास रामलीला ग्राउंड में शाखा लगती थी. हम उसका झंडा लगाते उतारते थे, झाड़ू लगाते थे, पानी छिड़कते थे.
इसी ग्राउंड में खेला भी करते थे. शाखा में ही सबको ‘आप’ करके बात करना सिखाया जाता था. बड़ो के पैर छूना सिखाया जाता था. फिर अपना धीरे धीरे संघर्ष के दिन रहे. वहीं बड़े हुए और हमारे मित्र वहीं के हैं. वहां सैकड़ों घर ऐसे हैं कि हम बाहर से देखकर बता देंगे कि ‘क‍िस घर में दहिने हाथ किचन है, बाएं हाथ बाथरूम है. फलाना कमरा चाची का है, ढ‍िमका कमरा चाचा का है.
10वीं पास हैं अन्नू अवस्थी 
सोशल मीडिया पर चल रही 8वीं पास की अफवाहों पर चुटकी लेते हुए अन्नू अवस्थी ने साफ किया कि वे हाईस्कूल पास हैं. ये भी बताया कि उन्होंने जिंदगी में कभी शराब, बीड़ी, सिगरेट या तंबाकू का सेवन नहीं किया है और वे चुनाव में भी शराब या नकदी बांटने की संस्कृति के सख्त खिलाफ हैं.
मैत्री पार्क से एक्ट‍िंग स्कूल तक… क्या है चुनावी मेनिफेस्टो 
मैत्री पार्क का निर्माण: एक ऐसा अनोखा पार्क जहां हिंदू और मुस्लिम अलग-अलग दरवाजों से दाखिल होंगे, लेकिन अंदर से एक-दूसरे के कंधे पर हाथ डालकर भाईचारे के साथ बाहर निकलेंगे.
निशुल्क एक्टिंग इंस्टीट्यूट: युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक्टिंग स्कूल खोला जाएगा, जहां मुंबई के बड़े-बड़े कलाकारों को बुलाकर ट्रेनिंग दी जाएगी.
500 बेड का अस्पताल: शीशामऊ स्थित 25 साल से जर्जर पड़े टीबी अस्पताल का कायाकल्प कर उसे 500 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा.
सुरक्षा और व्यवस्था: चौराहों पर लफंगेबाजी, पान की दुकानों पर अड्डेबाजी खत्म की जाएगी ताकि बहन-बेटियां पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सकें.
अंग दान का संकल्प: अन्नू अवस्थी ने भावुक होते हुए कहा कि वे अपनी आंखें, किडनी और शरीर के अंग शीशामऊ की जनता के नाम दान करके जाएंगे.
जनसंपर्क में मिल रहा ‘बचपन का प्रेम’
हाल ही में निकाली गई ‘देव यात्रा’ का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि क्षेत्र के बुजुर्गों, माताओं और बहनों का उन्हें अपार स्नेह मिल रहा है. जनता उन्हें अपने घर का बेटा मान रही है. अपनी बेबाक छाप और हास्य के तड़के के साथ अन्नू अवस्थी अब पूरे लाव-लश्कर और जमीनी मुद्दों के साथ शीशामऊ के सियासी दंगल में उतरने को तैयार हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News