Chatra News: दुर्गा पूजा को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न – Hindustan

Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को गिद्धौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन ने पूजा समितियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूजा पंडालों में अग्निशामक यंत्र एवं सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया गया। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन ने सभी पूजा समितियों के सदस्यों को पहचान के लिए बैच लगाने तथा निर्धारित ड्रेस कोड में रहने की अपील की। पंडालों में सहयोग कक्ष बनाने के साथ प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग मार्ग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।आपात

स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा गया। बैठक में अधिकारियों ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की। प्रतिमा विसर्जन के दौरान वीडियोग्राफी कराने तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग से ही विसर्जन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अंचल निरीक्षक महेश कुमार, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, प्रमुख, उपप्रमुख प्रीतम यादव, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी, मनोज कुमार कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, जिप सदस्य प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, मुखिया निर्मला देवी, जगदीश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार रजक, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी, जितेंद्र कुमार जीतू, बबलू कुमार साव, मुकेश कुमार साव,महादेव दांगी सहित विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News