Feedback
अमेरिका में मिनीपोलिस के पास एफबीआई (FBI) ने आईएसआईएस (ISIS) के नाम पर ‘मॉल ऑफ अमेरिका’ में मास शूटिंग की साजिश रचने वाले 18 साल के एक शख्स को अरेस्ट किया है.
जानकारी के अनुसार, जब FBI के एक अंडरकवर एजेंट ने मिनेसोटा के रहने वाले शेखदून अब्दुल्लाही महमूद को AK-47, गोला-बारूद और मैगजीन बेचीं. शेखदून ने मुखबिर को बताया कि वह अक्टूबर के आखिर में मॉल में होने वाले एक कार्यक्रम में 30 से 60 लोगों को मारने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है.
शेखदून पर आतंकवाद की घटना को अंजाम देने के मकसद से हथियार और गोला-बारूद हासिल करने का आरोप लगाया गया. कोर्ट में की गई एक शिकायत के अनुसार, शेखदून ने अलग-अलग मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर एफबीआई के सोर्स को बताया था कि वह डेजिग्नेटेड फॉरेन टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन अल-शबाब की तरफ से लड़ने के लिए विदेश यात्रा करना चाहता है. उसने कहा कि वह ट्रैवल नहीं कर पाया, तो उसने मास शूटिंग की योजना बनाई. वहीं, बाद में उसने आईएसआईएस में शामिल होने की इच्छा जताई थी.
उसने कथित तौर पर उस व्यक्ति के प्रति भी समर्थन जाहिर किया जिसने 1 जनवरी 2025 को न्यू ऑरलियन्स में भीड़ पर ट्रक चढ़ा दिया था, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी और बाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ में वह व्यक्ति भी मारा गया था.
जुलाई में, शेखदून ने कथित तौर पर कहा था कि वह ‘मॉल ऑफ अमेरिका‘ में 30 से 60 लोगों को मारना चाहता है क्योंकि उसका दावा था कि इसके मालिक यहूदी हैं और वह गैर-मुसलमानों को मारना चाहता है. उसने मुखबिर को बताया कि उसने 24 अक्टूबर को हमले की योजना बनाई थी क्योंकि उस दिन मॉल में ‘ह्मोंग आर्ट्स सेलिब्रेशन’ (Hmong Arts Celebration) था.
बता दें, ‘मॉल ऑफ अमेरिका’ अमेरिका का सबसे बड़ा मॉल है, जिसमें एक थीम पार्क, एक एक्वेरियम और 500 से अधिक स्टोर हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू