अमेरिका की क्रिकेट टीम ने रच दिया इतिहास, वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने के बेहद करीब पहुंची टीम – Hindustan

अमेरिका की क्रिकेट टीम ने पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है और अब अगर अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए यूएसए की टीम क्वालीफाई करे तो हैरान मत होना, क्योंकि यूएसए क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 का टाइटल जीतकर अमेरिका की क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2027 के क्वालीफायर्स में एंट्री मारी है। नामीबिया को अमेरिका ने करीबी मैच में 4 विकेट से हराया और ऐतिहासिक कारनामा करके दिखा दिया।

बुधवार को डलास में नामीबिया के खिलाफ मोनंक पटेल की कप्तानी वाली टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ यूएसए की टीम क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 की टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई। इस तरह अमेरिका ने बुधवार को डलास में नामीबिया पर चार विकेट से मिली जीत के साथ ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 का खिताब जीत लिया है।

कप्तान मोनंक पटेल (108) ने शानदार शतक लगाकर यूएसए के लिए हीरो का काम किया, क्योंकि उन्होंने ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में सात गेंद शेष रहते नामीबिया के 298/9 के कुल स्कोर का पीछा अपनी टीम को करा दिया। इससे अमेरिका की क्रिकेट टीम को लीग 2 स्टैंडिंग में दो और पॉइंट्स मिले। इसका मतलब है कि उन्हें अब इस लीग में पकड़ा नहीं जा सकता, भले ही कॉम्पिटिशन में आठ टीमों में से कई के मैच अभी भी बाकी हैं। यही कारण है कि इस लीग में अमेरिका की टीम टॉप पर रहेगी और वह इस लीग की चैंपियन भी बन गई है।

यूएसए की क्रिकेट ने ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर में अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली थी, जहां उन्हें अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मैच की बात करें तो अनुभवी ओपनर माइकल वैन लिंगेन ने नामीबिया को एक अच्छा टोटल बनाने का मौका दिया। लेफ्ट-हैंडर ने लॉरेन स्टीनकैंप (30) और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (76) के साथ शतकीय साझेदारी करके यह पक्का किया था कि अगर USA को चैंपियन बनना है तो उसे एक मुश्किल रन चेज पूरा करना होगा।

हालांकि, कप्तान मोनंक पटेल की मजबूत बैटिंग और स्मित पटेल (50) के बाद शेहान जयसूर्या (74) के अच्छे योगदान ने USA को पूरे मैच के दौरान ट्रैक पर रखा और मेजबान टीम ने आखिर में जीत भी हासिल की और अपना पहला लीग 2 टाइटल जीता। अगर ऐसा ही प्रदर्शन क्वालीफायर्स में भी अमेरिका का जारी रहा तो उन्हें वर्ल्ड कप 2027 में भी एंट्री मिल सकती है। कुछ नहीं तो 12, 13 और 14वें नंबर की टीम के तौर पर भी वे उस विश्व कप में खेल सकते हैं।

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर ‘खबर नॉन स्टॉप’ से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट ‘कैच न्यूज’ में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद ‘डेली हंट’ में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News