इंडिया गठबंधन आज फूंकेगा मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला: रोहतक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष करेंगे प्रद… – Dainik Bhaskar

रोहतक में इंडिया गठबंधन के सदस्य मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस भवन से अंबेडकर चौक तक नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका जाएगा। साथ ही ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की जाएगी।
कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष कुलदीप केडी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान करेंगे। हर जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दो सह आयुक्त सुखबीर सिंधू व विवेक जोशी ने 14 बार आपत्ति दर्ज करवाई है।
ज्ञानेश कुमार ने सह आयुक्तों को किया दरकिनार कुलदीप केडी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दोनों सह आयुक्तों को दरकिनार कर भाजपा के साथ मिलकर वोटों की चोरी की। रोहतक लोकसभा में 3 लाख 26 हजार वोट हटा दिए। इनमें 80320 गैर हाजिर दिखाए। 1 लाख 43358 वोट शिफ्ट किए, 17387 डूप्लीकेट वोट काटे व 85593 वोटरों को मरा हुआ दिखाई दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने फार्म 6 संशोधन को नहीं माना इंडिया गठबंधन की सदस्य पार्टी से जगमती सांगवान ने कहा कि SIR के माध्यम से देशभर में 13 करोड़ वोटों को काटा गया है, जिसकी निंदा करते है। आज पूरे देश में लोग एकजुट हो गए है। सुप्रीम कोर्ट के नाम से भी भाजपा झूठ बोल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने फार्म 6 में किए संशोधन को मान्यता नहीं दी है।
भाजपा ने चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया जगमती सांगवान ने कहा कि भाजपा ने एक षड़यंत्र के तहत चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया है। ज्ञानेश कुमार को पहले ही 2023 में कानून बनाकर रिलीफ दे दिया। लोकसभा में एक प्रस्ताव पास कर दिया, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया जा सकता। एक सोची समझी साजिश के तहत भाजपा काम कर रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News