RBI का बड़ा एक्शन, पेटीएम के शेयर धड़ाम, 10% टूट गया शेयर का दाम – Hindustan

मुख्य बातें

Paytm Share Price: पेटीएम के शेयर गुरुवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 10 पर्सेंट टूटकर 1560.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा एक्शन लिया है। RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द होने के बाद उसे मान्यता-प्राप्त शेड्यूल्ड बैंकों की लिस्ट से हटा दिया है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड है।

RBI ने इस साल अप्रैल में कैंसल किया था लाइसेंस
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को जारी किया गया बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया था। रिजर्व बैंक ने कहा कि पेमेंट्स बैंक का कामकाज इस तरह से किया गया, जो कि इसके डिपॉजिटर्स के हितों को नुकसान पहुंचाने वाला था। इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) को बंद करने का आदेश दिया था। RBI ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1934 के सेकेंड शेड्यूल से हटा दिया गया है।’ इस संबंध में एक नोटिफिकेशन 31 जुलाई को जारी किया गया था और सितंबर में इसे भारत के राजपत्र (गजट ऑफ इंडिया) में प्रकाशित किया गया।

4 महीने में 50% से अधिक उछल गए हैं पेटीएम के शेयर
पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के शेयर पिछले 4 महीने में 50 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 8 जून 2026 को 1031.70 रुपये पर थे। पेटीएम के शेयर 8 अक्टूबर 2026 को 1560.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1856.50 रुपये है। वहीं, पेटीएम के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 947.10 रुपये है।

अब भी IPO प्राइस से नीचे हैं पेटीएम के शेयर
पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के आईपीओ में शेयर का दाम 2150 रुपये था। कंपनी के शेयर 8 अक्टूबर 2026 को 1560.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर अब भी अपने आईपीओ प्राइस से नीचे ट्रेड कर रहे हैं। पेटीएम का आईपीओ दांव लगाने के लिए 8 नवंबर 2021 को खुला था और यह 10 नवंबर तक ओपन रहा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 18,300 करोड़ रुपये तक का था। पेटीएम का आईपीओ टोटल 1.89 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में रिटेल कैटेगरी में 1.66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

(भाषा के इनपुट के साथ)

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के ‘काम की बात’ वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को ‘खोजने’ में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News