Bareily News: बरेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन, नियमितीकरण और समय पर वेतन भुगतान की मांग उठाई। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने नारेबाजी कर विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उनका कहना है कि लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाएं देने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। कार्य बहिष्कार का सबसे अधिक असर जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा। मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ा। चिकित्सकों की कमी के चलते कई वरिष्ठ चिकित्सकों को ओपीडी में बैठकर मरीजों का उपचार करना पड़ा।
धरने में क्यारा के बीसीपीएम मनोज, डॉ. राहुल वाजपेयी, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. हरमीत पुरी समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play