पूर्णिया में इंडिया गठबंधन ने लोकतंत्र की हत्या और वोट चोरी के आरोपों पर विरोध जताया। केनगर प्रखंड में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी फूंका गया।
यह प्रदर्शन गोआसी पंचायत के मुखिया और कांग्रेस जिला अध्यक्ष अफरोज आलम के नेतृत्व में हुआ। इसमें हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं का एक बड़ा काफिला बुधेली स्थित आवास से निकला। इसमें हजारों दोपहिया और चारपहिया वाहन थे, जिन पर पार्टी के झंडे लगे थे। समाजसेवी मुमताज आलम समेत कई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।
विरोध मार्च बुधेली से शुरू होकर पूर्णिया के आर.एन. साह चौक पहुंचा। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया गया। गठबंधन ने कहा कि चुनावी प्रणाली में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.