Edited By Arif Khan
इस पूरे उपचुनाव में सबसे ज्यादा निगाहें पश्चिम बंगाल पर टिकी हैं. (Image – ANI)
Bypoll Election Results Live : चार राज्यों में एक लोकसभा और पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है. छह अक्टूबर को पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंताकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावड़ी विधानसभा सीटों के साथ-साथ असम की नागांव लोकसभा सीट पर मतदान हुआ था. इस पूरे उपचुनाव में सबसे ज्यादा निगाहें पश्चिम बंगाल पर टिकी हैं. करीब 15 साल बाद टीएमसी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने वाली भाजपा के लिए यह पहला बड़ा राजनीतिक इम्तिहान है.
Dharapuram (Tamil Nadu) Assembly by-poll: AIADMK’s Banumathi. K leading; TVK’s P Sathyabama and DMK’s Suganya. S trailing, as per official ECI trends https://t.co/vytHrz6JvL
Nagaon (Assam) parliamentary by poll: BJP’s Devasish Sharma leading; AIUDF president Mohammed Badruddin Ajmal and INC’s Sibamoni Bora trailing, as per official ECI trends https://t.co/sTWRZgYM7w
Thattanchavady (Puducherry) Assembly by-poll: All India N.R. Congress candidate Ashok Anand leading; INC’s E Vinayagam and DMK’s K Sethu trailing, as per initial official ECI trends https://t.co/d9GOai9h2r
#WATCH | West Bengal AICC In-Charge, Prakash Joshi, says, “We are fully hopeful and have complete confidence regarding this election, given the way the Congress party and its workers fought it. The people of Nandigram understood the truth, specifically, how Suvendu Adhikari tried to influence the entire election and how voters were intimidated with the help of the administration. We did not see the Election Commission playing a neutral role in our favor. Amidst all this, booths were looted; Congress workers were openly beaten and assaulted; shops were set on fire; homes were attacked; and campaign vehicles were vandalized. Suvendu Adhikari must have felt such fear only when he saw the election slipping out of his grasp. We are fully hopeful and confident that today’s results will be favorable to the Congress, paving the way for the party’s resurgence in Bengal.”
#WATCH | Madurantakam, Tamil Nadu | Counting of votes for the Madurantakam Assembly bypoll is underway amid tight security NTK Madurantakam Candidate Janakiraman says, “NTK will be the real change, not TVK; we have trust in the people.” https://t.co/PbCHRw14n6
सबसे ज्यादा नजरे बंगाल की नंदीग्राम सीट पर है. 2011 में वाममोर्चे की विदाई की जमीन तैयार करने वाला नंदीग्राम ही है. 2021 और 2026 में यहां से सुवेंदु अधिकारी जीते थे. इस बार भाजपा ने हसीरानी राठ को मैदान में उतारा है, जिनके बेटे और सीएम के पूर्व सहयोगी चंद्रनाथ राठ की चुनाव नतीजों के दो दिन बाद हत्या कर दी गई थी.
वहीं, विपक्ष को देखें तो नंदीग्राम में एकजुट नहीं है. ममता बनर्जी गुट ने अपना उम्मीदवार वापस लेकर कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन दिया है. जबकि ऋतब्रत बनर्जी गुट अलग ताल ठोक रहा है.
इसके अलावा रेजीनगर सीट पर हुमायूं कबीर के बेटे गोलम नबी आजाद, भाजपा, कांग्रेस, सीपीआई(एम) और टीएमसी के दोनों धड़ों के बीच कड़ा मुकाबला है. दोनों सीटों पर करीब 80 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई थी.
तमिलनाडु में मई में सरकार बनाने वाली तमिलगा वेत्री कझगम के लिए यह पहला उपचुनाव है. मदुरंताकम और धारापुरम दोनों सीटों पर टीवीके की साख दांव पर लगी है. प्रमुख विपक्षी दल AIADMK इन सीटों को दोबारा अपने पाले में लाने के लिए पूरी ताकत झोंक चुका है, जो अप्रैल के आम चुनाव में टीवीके के खाते में गई थीं. मदुरंताकम में 86.26 फीसदी और धारापुरम में 80.30 फीसदी मतदान दर्ज हुआ था.
असम की नागांव संसदीय सीट पर कांटे की टक्कर है. यह सीट तब खाली हुई थी जब कांग्रेस सांसद प्रद्युत बरदोलोई ने पार्टी छोड़कर भाजपा के टिकट पर डिस्पुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी. यहां भाजपा के देवाशीष शर्मा, कांग्रेस की सिबामोनी बोरा और AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. इस सीट पर करीब 76 फीसदी वोट डले थे.
इनके अलावा पुडुचेरी की थट्टनचावड़ी विधानसभा सीट पर 80.8 फीसदी वोट पड़े थे. यह सीट मुख्यमंत्री एन. रंगासामी द्वारा मंगलम सीट अपने पास रखने और इसे छोड़ने के बाद खाली हुई थी, जिसके बाद उपचुनाव करवाया गया.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301