दिल्ली में कल 57 मेट्रो स्टेशन किए जा सकते हैं बंद, देख लें पूरी लिस्ट; दिल्ली पुलिस ने लिखा लेटर – India TV Hindi

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP के द्वारा प्रोटेस्ट बुलाया गया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। ऐसे में प्रदर्शन को देखते हुए आज रात 9 बजे से दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद किए जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर डीएमआरसी को लेटर लिखा है और हालात को काबू में रखने के लिए 57 मेट्रो स्टेशन बंद रखने का प्रस्ताव दिया है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस भी पूरी तरह से हालात पर काबू पाने की तैयारी में है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो में कुल 303 मेट्रो स्टेशन हैं, जो लगभग पूरी दिल्ली में यातायात को कवर करते हैं। दिल्ली मेट्रो के कुल नेटवर्क की लंबाई 416 किलोमीटर है, जिसमें कुल 12 लाइन को शामिल किया गया है।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों और बेकाबू भीड़ के जमा होने की आशंका को देखते हुए, 9 अक्टूबर को रात 9:00 बजे से लेकर 10 अक्टूबर को हालात सामान्य होने तक दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के एंट्री/एक्जिट गेट बंद किए जा सकते हैं। दिल्ली मेट्रो पुलिस की ओर से DMRC को लिखे गए एक पत्र के अनुसार, 10 अक्टूबर को होने वाले प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी के 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एक्जिट गेट बंद करने और इन स्टेशनों पर ट्रेनों की संख्या कम करने का प्रस्ताव दिया है।
यहां उन 57 दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की लिस्ट दी गई है, जिन्हें पुलिस ने 10 अक्टूबर को बंद रखने का अनुरोध किया है-

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष आर-पार के मूड में है तो CJP ने भी कल जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट का ऐलान किया है। दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट को देखते हुए जबरदस्त तैयारी की है। इस वक्त जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और चुनाव आयोग के आस-पास भारी सुरक्षा बल तैनात है। दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट को मंजूरी नहीं दी है। पूरे इलाके में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू है। दिल्ली में अर्धसैनिक बलों के कुल 21 हजार जवानों को तैनात किया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जंतर-मंतर के आसपास करीब एक हजार और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों को मॉनिटर करने के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से हर मूवमेंट की नजर रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें-
नई दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें कैंसिल, मुंबई राजधानी, तेजस और अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News