Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। दी पेन्टिकॉस्टल असेम्बली स्कूल के कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने हिंदी वाणी उत्सव में अपने मौलिक विचारों को प्रभावशाली वाणी प्रदान की। विद्यार्थियों की सशक्त अभिव्यक्ति ने न केवल हिंदी के प्रति उनकी गहन संवेदनशीलता को उजागर किया, बल्कि उनकी वैचारिक परिपक्वता और चिंतनशील दृष्टि को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में डिजिटल युग के अकेलेपन, मानवीय संवाद, युवाओं की आकांक्षाओं और असफलता से मिलने वाली सीख जैसे विविध विषयों पर विद्यार्थियों ने तार्किक, मौलिक व प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। उनकी अभिव्यक्ति में हिंदी के प्रति अनुराग, भाषिक सौष्ठव और स्वतंत्र चिंतन की स्पष्ट झलक दिखाई दी।
प्रतियोगिता में शाइनी स्मृति कुजूर ने प्रथम, देवांशु सिंह ने द्वितीय व मयंक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. करुणा प्रसाद ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रभावशाली अभिव्यक्ति केवल भाषा के ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि विचारों की स्पष्टता, संवेदनशीलता और मौलिक चिंतन का समन्वय है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति अनुराग विकसित करने, विचारों को परिष्कृत करने तथा अपनी बात आत्मविश्वास और सार्थकता के साथ प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play