Mahakumbh 2025 Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ में भाग लेने के लिए आज यानी सोमवार (27 जनवरी 2025) को संगन नगरी पहुंच चुके हैं.. गृह मंत्री गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में भी डुबकी लगाएंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘‘सम्पूर्ण विश्व को समानता और समरसता का संदेश देता सनातन धर्म का महासमागम, महाकुंभ केवल तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि देश की विविधता, आस्था और ज्ञान परंपरा का संगम भी है. प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान व पूजन करने और पूज्य संतों से भेंट करने के लिए उत्साहित हूं.’’ गृह मंत्री के पुरी के शंकराचार्य और द्वारका के शंकराचार्य सहित कई संतों से मिलने की उम्मीद है. महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ है और 26 फरवरी तक चलेगा.
हाल ही में अपने गुजरात दौरे के दौरान अमित शाह ने महाकुंभ के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी लोगों से अनुरोध किया था कि वे महाकुंभ में जरूर शामिल हों. अमित शाह ने कहा था, “कुंभ हमें शांति और सौहार्द का संदेश देता है. कुंभ आपसे यह नहीं पूछता है कि आप धर्म, जाति या संप्रदाय से हैं. यह सभी लोगों को गले लगाता है।” गृह मंत्री ने इस बात पर जोर देते हुए कहा था कि जिस तरह एकता का संदेश कुंभ के जरिए दिया जाता है, वैसा संदेश दुनिया का कोई भी कार्यक्रम या समारोह नहीं देता है.
इसके साथ ही शाह ने गुजरात के युवाओं से भी अपील की थी कि वे महाकुंभ में जाकर दैवीय अनुभूति का आनंद लेने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि वे अब तक 9 बार महाकुंभ में जा चुके हैं और एक बार अर्धकुंभ में भी हिस्सा ले चुके हैं. 13 जनवरी को महाकुंभ मेला शुरू हो चुका है, जिसका समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान संग सम्पन्न होगा. इस खास मौके पर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं
कई संतों के साथ अमित शाह ने संगम में लगाई डुबकी. देखिए वीडियो
#WATCH केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। pic.twitter.com/3slwUKSITm
गुरुआ वस्त्र धारण कर संगम में अमित शाह डुबकी ला रहे हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान करने के लिए पहुंचे और साधु-संतों से मुलाकात की.
#WATCH केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान करने के लिए पहुंचे और साधु-संतों से मुलाकात की। pic.twitter.com/TbeRSXoORV
गृह मंत्री अमित शाह अरैल घाट पहुंच चुके हैं. परिवार के साथ गृह मंत्री स्टीमर से संगम के लिए रवाना हो गए. उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं.
VIDEO | Maha Kumbh Mela 2025: Union Home Minister Amit Shah (@AmitShah) reaches Triveni Ghat to take holy dip at Sangam in Prayagraj.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/kFfEWobTEW
गृह मंत्री अमित शाह महाकुंभ पहुंच चुके हैं. गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने संतों से मुलाकात कर रहे हैं.