झारखंड से गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक, पाकिस्तानी-नेपाली करेंसी और ID बरामद – Aaj Tak

Feedback
साहिबगंज में आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से बचने के लिए बांग्लादेश भागने की कोशिश कर रहा था. आरोपी ब्रह्मपुत्र मेल से गुवाहाटी होते हुए बांग्लादेश जाने की योजना बना रहा था. तलाशी के दौरान उसके पास पाकिस्तानी और नेपाली करेंसी के साथ बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद हुआ. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है. आरोपी तीन महीने पहले अपने साथियों के साथ भारत आया था और जम्मू-कश्मीर में कबाड़ी का काम कर रहा था. पुलिस और जांच एजेंसियां उसकी गतिविधियों और साथियों की तलाश में जुटी हैं.
आरोपी ब्रह्मपुत्र मेल से गुवाहाटी होते हुए बांग्लादेश जाने की तैयारी कर रहा था. तलाशी के दौरान उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली करेंसी के साथ बांग्लादेशी पहचान पत्र यानी ID बरामद हुई है. मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उससे पूछताछ की है. आरोपी की पहचान समोन मिया के रूप में हुई है.
यह भी पढ़ें: बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट 16 अक्टूबर को करेगा सुनवाई… 1.70 लाख अपीलें पेंडिंग, नवंबर निकाय चुनाव से पहले बड़ा फैसला
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी तकरीबन तीन महीने पहले अपने कई साथियों के साथ भारत आया था. वह जम्मू-कश्मीर में कबाड़ी का काम कर रहा था. अब पुलिस और जांच एजेंसियां उसके भारत आने, यहां उसकी गतिविधियों और बांग्लादेश लौटने की योजना से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है. साथ ही, पुलिस उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है. 
आरोपी गुवाहाटी होते हुए बांग्लादेश जाने की फिराक में था, जिस दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News