JSW Combat SUV भारत में दिसंबर 2026 को होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स – Jagran

JSW Combat SUV: JSW Combat SUV 4 दिसंबर 2026 को भारत में लॉन्च होगी। यह Chery Jetour T2 पर आधारित …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। JSW Combat SUV 4 दिसंबर 2026 को भारत में लॉन्च होगी। इस ब्रांड ने भारत में इंडिपेंडेंटली एंट्री लेने की योजना बनाई है और इसके लिए इसने चीनी कार निर्माता कंपनी Chery से हाथ मिलाया है। JSW Combat SUV के प्लग-इन हाइब्रिड SUV होने की उम्मीद है जो चीनी बाजर में बिकने वाली Jetour T2 पर आधारित है।
इसमें एक सीधा और बॉक्सी आकार दिया गया है। इसके आगे की तरफ चौकोर आकार के LED DRLs दिए गए हैं जिसमें Jetour बैजिंग के साथ एक ब्लैक अप्लीक में दो-स्लैट LED हेडलाइट्स को शामिल किया गया है। इसमें इंटीग्रेटेड LED फॉग लाइट्स और एक भारी-भरकम बश प्लेट के साथ एक बहुत ही मजबूत और बड़ा बंपर भी मिलता है।
कार के पिछले हिस्से में Jetour T2 SUV आयातकार लाइट्स दी गई हैं जो दो हिस्सों में बंटी हैं। इसके अलावा, पीछे की तरफ एक स्टोरेज बॉक्स और बड़े बंपर दिए गए हैं।
Chery Jetour T2 SUV में कुछ मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 15.6 इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीटें, एंबिएंट लाइटिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ मिलती है। इसके अलावा, इसमें ADAS फीचर भी दिया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में Chery Jetur T2 आधारित SUV को प्लग-इन हाइब्रिड और ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट में पेश किया जाता है। जैसा कि पहले बताया गया है, यह ब्रांड इस SUV के प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट को भारत में लाएगा। इस हाइब्रिड वेरिएंट में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसे 26.7kWh के बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है।
इसके अलावा, इस वेरिएंट में फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों के ऑप्शन मिलते हैं। यह गाड़ी 154hp की पावर और 220nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।
यह भी पढ़ें- 299hp की पावर और 600 किमी की रेंज; Volkswagen ने अनवील की नई इलेक्ट्रिक SUV, मिलेगा 534 लीटर का बूट स्पेस

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News