मौसी के जेवर चोरी कर दोस्त को दिया iPhone, लगवाया एसी; बरेली में FIR – Jagran

बरेली में एक युवती ने अपनी मौसी के जेवर चुराकर दो आईफोन खरीदे और एक दोस्त को दिया, साथ ही …और पढ़ें
सांकेतिक तस्वीर।
भांजी ने मौसी के जेवर चुराकर आईफोन खरीदे।
एक आईफोन दोस्त को दिया, एसी भी लगवाया।
मौसी ने बरेली में दर्ज कराई चोरी की FIR।
जागरण संवाददाता, बरेली। मौसी के घर रहने वाली युवती ने उनके जेवर चोरी कर बेच दिए। इसके बाद अपने एवं दोस्त के लिए दो आइफोन खरीदे। मौसी के एक कमरे में एसी भी लगवा दिया। काफी समय तक पता नहीं चला कि वह कहां से रुपये खर्च कर रही है। पिछले सप्ताह मौसी ने अपनी अलमारी में रखा बैग चेक किया तो उसमें जेवर नहीं थे। उन्होंने शनिवार युवती व उसके दोस्त आशु यादव के विरुद्ध चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई।
युवती मौसी संगीता यादव के घर में 10 वर्षों से रहती थी। संगीता ने बताया कि कुछ महीनों से युवती के खर्च बढ़े तो शक हुआ। पिछले सप्ताह अलमारी से जेवर चोरी होने की जानकारी पर उससे बात की। उसने स्वीकारा कि सोने का हार, दो चेन, अंगूठी आदि जेवर बेचकर दो आईफोन खरीदे थे। उसमें एक फोन दोस्त आशु यादव को दिया। उसके साथ घूमने गई, उसमें भी रुपये खर्च किए।
पुलिस के अनुसार, युवती की पढ़ाई व अन्य खर्च उसकी मौसी संगीता यादव ही करती थीं। उस पर भरोसा होने के कारण अलमारी की चाबियां आदि भी सामने रखी रहती थीं। चोरी की पोल खुलने के बाद युवती मौसी का घर छोड़कर अपने स्वजन के पास चली गई। 
यह भी पढ़ें- अलीगढ़: जेब में फटा iPhone, उपभोक्ता आयोग ने कहा- नया फोन दो या पैसे वापस करो
बारादरी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसकी भांजी और उसके दोस्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पहले दोनों में समझौते के बात भी हुई थी। जल्द ही दोनों से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले: हर शुक्रवार मिलेगा पौष्टिक हलवा और उपमा, मिड डे-मील में बदलाव

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News