पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू मर्डर केस में गुजरात से 3 और आरोपी गिरफ्तार, वलसाड से दबोचे गए – Jagran

गुजरात ATS और वलसाड पुलिस ने पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में तीन और आरोपियों को वापी से गिरफ्तार किया है।
मैड संधू की हत्या मामले में तीन और गिरफ्तारी।
गुजरात ATS ने मैड संधू हत्याकांड में तीन आरोपी पकड़े।
आरोपियों को वलसाड के वापी शहर से हिरासत में लिया गया।
पंजाब पुलिस को कानूनी प्रक्रिया के तहत सौंप दिया गया।
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। अमृतसर में पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट ‘मैड संधू’ की हत्या के मामले में गुजरात एंटी-आतंकवादी दस्ता (ATS) और वलसाड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
ATS की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान हरसिमरनजीत सिंह उर्फ सिमू सिंग्गा, फतेह सिंह और अरमान सिंह के रूप में हुई है। इन्हें शनिवार को वलसाड जिले के वापी शहर से हिरासत में लिया गया।
बता दें कि इससे पहले अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले में गुरुवार को कथित शूटर परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, परमिंदर कथित तौर पर गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़ा हुआ है।
पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों से जुड़ी अहम जानकारी गुजरात ATS के साथ साझा की थी। इसके बाद ATS और वलसाड एसओजी (SOG) ने मिलकर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। पूछताछ के बाद पंजाब पुलिस की टीम शनिवार को वलसाड पहुंची और कानूनी प्रक्रिया के तहत तीनों आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया।
गौरतलब है कि पंजाब के अमृतसर में लोहरका रोड पर एक कार वॉशिंग सेंटर के पास मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अमृतसर सिटी के छावनी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मैड संधू सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे और एक जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट थे। वे पॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मेकअप आर्टिस्ट्री और जेंडर से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करते थे। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.26 लाख फॉलोअर्स थे और उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘ओये भोले ओये’ में भी अभिनय किया था।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News