सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र में कुम्हरनपुरवा गांव के पास पिछले 25 दिनों से एक बिजली का तार जमीन पर पड़ा है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को हादसे का डर बना हुआ है।
ग्रामीणों नेकराम, किरन, राहुल, रोहणी और रामस्वरूप ने बताया कि यह खुला तार कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। अगर इसमें करंट आया तो किसी की जान भी जा सकती है। लोग यहां से गुजरते समय बहुत सावधानी बरत रहे हैं।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग और बनौगा पावर हाउस के अधिकारियों से तुरंत इस पर ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी मौके पर आकर तार की जांच करें और बिजली सप्लाई बंद कर उसे हटवाएं, ताकि कोई हादसा न हो।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.