Feedback
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ‘आजतक’ के साथ बातचीत में कहा कि AIMIM के उम्मीदवार विधायक बनकर यूपी में एक नई तारीख लिखेंगे. हमें यकीन है कि पहले से ज्यादा जनता हम पर भरोसा कर रही है. उनका प्यार और सपोर्ट मिल रहा है.
ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों के बीच ‘नूरा कुश्ती’ हो रही है, जबकि अयोध्या में असली मुद्दा हजारों-करोड़ की चोरी का है. SIT की रिपोर्ट जनता के हाथों में नहीं है. जो जेल में हैं, वो बेल पर निकलना चाह रहे हैं.
ओवैसी ने कहा, योगी संभल में जाकर बताएं कि मस्जिद तोड़ दिया और अखिलेश गोरखपुर में बताएं कि नाथवानी को क्यों लड़वाया.
सपा के आरोपों का जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा, नाथवानी किसका आदमी है, अगर वह हमारा होता तो आप बोलते कि आपका उम्मीदवार मोदी की तारीफ कर रहा है. अखिलेश यादव को आईने में अपना चेहरा नहीं दिखता.
ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों की कई नस्लों ने सपा को पार्टी बनाया और मुलायम सिंह को ‘नेताजी’ बनाया. आजमगढ़, जो आपका गढ़ है, वहां एक यूनिवर्सिटी के लिए काम नहीं किया गया, सैफई में सब बना दिया.
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों से AIMIM की दूरी के आरोपों पर ओवैसी ने कहा, ‘आप हमसे बात नहीं करना चाहते हैं और फिर हमसे उम्मीद कर रहे हैं कि हम साथ खड़े होकर प्रदर्शन करें. चुनाव आयोग वाला मुद्दा सबसे पहले मैंने ही उठाया था.’ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जितना जल्दी हो सकेगा, इस बारे में जानकारी दे दी जाएगी.
वहीं, रियाद एयरपोर्ट की घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि अचानक अटैक हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई. हैदराबाद के एक परिवार के लोग जख्मी हैं. उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार इसमें मदद करेगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू