Prayagraj News: प्रयागराज। हाईकोर्ट के पास स्थित पानी की टंकी रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के आधे से अधिक हिस्से पर खतरनाक हो चुके गड्ढों की मरम्मत कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी प्रयागराज वृत के मुख्य अभियंता सुधीर कुमार ने ‘हिन्दुस्तान’ अखबार में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए इस आरओबी के रखरखाव व मरम्मत करने वाले प्रांतीय खंड के अधिकारियों को मरम्मत कार्य करने का निर्देश दिया था। साथ ही आगे से कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए निगरानी करने को भी कहा है। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ में नौ अक्तूबर के अंक में ‘पानी की टंकी आरओबी पर गड्ढे ही गड्ढे’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी।
मुख्य अभियंता के निर्देश पर प्रांतीय खंड के अवर अभियंता संजीव कुमार मौर्य सुबह छह बजे टीम लेकर आरओबी के गड्ढों की मरम्मत कराने पहुंचे थे। आरओबी के खुसरोबाग की ओर से आने पर करीब सौ मीटर की दूरी में गड्ढों की मरम्मत की गई। उसके बाद ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर मरम्मत कार्य को रोकना पड़ा। दोबारा उसी रात मरम्मत कार्य पूरा कराया गया। डाबर व कंक्रीट के मिश्रण से गड्ढों को भरा गया। साथ ही जो कंक्रीट इधर-उधर उखड़कर बिखरी पड़ी थी, उसे आरओबी से हटाया गया।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play