INDIA Bloc Protest Live Updates: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जुटे कांग्रेसी, 3 बजे सुप्रीम में याचिका दायर करेगा INDIA ब्लॉक – AajTak

Feedback
हम 24 घंटे इंतजार करेंगे: सौरव दास
यह देश के भविष्य की लड़ाई: राहुल गांधी
हम आपको बख्शेंगे नहीं: राहुल गांधी
आपकी सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में: राहुल गांधी
हम पिटीशन दायर करेंगे: राहुल गांधी
50% पुलिसवाले हमारे साथ: राहुल गांधी
दिल्ली कैद क्यों है: राहुल गांधी
हम शांतिपूर्वक न्याय मांगने की कोशिश करेंगे: सुप्रिया सुले
दिल्ली पुलिस के पास 24 घंटे का समय: सौरव दास
लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए: कर्नाटक CM डी.के. शिवकुमार
दो साल से आवाज उठा रही कांग्रेस: हिमाचल प्रदेश CM
इंडियन यूथ कांग्रेस ने दायर की याचिका
11:30 बजे राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
1 बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जुटे: मल्लिकार्जुन खड़गे
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रोटेस्ट: भूपिंदर सिंह हुड्डा
हिमाचल भवन में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस मुख्यालय में तैयारियां जारी
कनॉट प्लेस (CP) के पास बैरिकेडिंग
जंतर-मंतर पर सुरक्षा तैनात
भूपिंदर सिंह हुड्डा के घर जुटे हरियाणा कांग्रेस नेता
मंडी हाउस के पास भारी सुरक्षा
कर्नाटक भवन में जुटेंगे कांग्रेस नेता
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
दिल्ली में छह मेट्रो स्टेशन बंद
जंतर-मंतर के पास सुरक्षाबल तैनात
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को INDIA ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. हालांकि, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के सांसदों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है. इसके बावजूद कांग्रेस ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है. राहुल गांधी ने बताया कि आज वे और INDIA ब्लॉक के सांसद सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और याचिका दायर करेंगे. 
वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आशुतोष रांका और सौरव दास ने सोमवार को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए तारीख तय करने की मांग की है. CJP ने अल्टीमेटम दिया है कि दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख दे, ऐसा नहीं होने पर सीजेपी एक बार फिर प्रदर्शन का आह्वान करेगी. 
INDIA ब्लॉक के मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए हैं. DMRC के मुताबिक, इन स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड शामिल है.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्य सौरव दास ने कहा कि वे 24 घंटे पुलिस के जवाब का इंतजार करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर इस दौरान पुलिस की ओर से उन्हें प्रदर्शन की तारीख से संबंधित कोई जवाब नहीं मिलता है तो CJP सड़कों पर उतरकर मार्च का आह्वान करेगी. 
सौरव दास ने सवाल उठाया कि किस आधार पर कार्रवाई की गई. सौरव ने बताया कि फिलहाल उन्हें दिल्ली पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि वे 24 घंटे उनके जवाब का इंतजार करेंगे. 
 
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि वे और INDIA ब्लॉक के सांसद आज दोपहर तीन बजे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे. उन्होंने इसे देश के भविष्य की लड़ाई बताया. 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नींद उड़ गई है. उन्होंने कहा कि वे वही सवाल पूछ रहे हैं जो दो चुनाव आयुक्तों ने पूछे थे. उन्होंने सवाल किया कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे?
उन्होंने कहा, ‘ज्ञानेश कुमार, आपकी नींद उड़ गई है; हम आपको बख्शेंगे नहीं. हमें आपके अतीत और आपके भ्रष्टाचार के बारे में पता है, और हम इंतज़ार कर रहे हैं.’
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “This is happening because we are raising the very same question that the two Election Commissioners had asked: why isn’t Gyanesh Kumar resigning? Gyanesh Kumar, you have lost your sleep; we will not spare you… We know about your past and your corruption, and we are waiting…”

 
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि सरकार के 200 अधिकारी विपक्ष के संपर्क में हैं और उन्हें सारी जानकारी दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘आपकी सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में हैं और हमें जानकारी दे रहे हैं.’
(इनपुट- मौसमी)
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा था. लेकिन उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया. राहुल गांधी के मुताबिक, CJI ने जवाब दिया और याचिका दायर करने को कहा. राहुल गांधी ने बताया कि आज वे और INDIA ब्लॉक के सांसद सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और याचिका दायर करेंगे. 
राहुल गांधी ने कहा कि वह देश को दिखाना चाहते हैं कि सरकार मुख्य चुनाव आुयक्त ज्ञानेश कुमार को बचा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिसवाले भी बहुत परेशान हैं. उनका दावा है कि दिल्ली पुलिस, CRPF, ITBP के अंदर भी सवाल किए जा रहे हैं कि युवाओं को क्यों पीटा जा रहा है. उनका दावा है कि 50% पुलिसवाले उनके साथ हैं और उनसे कह रहे हैं कि वे जो कर रहे हैं वह सही है. 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सरकार पर सवाल उठाया है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर दिल्ली कैद में क्यों है? उन्होंने सवाल किया कि राजधानी कैद में क्यों है? 
राहुल गांधी ने कहा, ‘लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है. ट्रेन, बसों को रोका जा रहा है. दिल्ली को किला बना दिया गया है. सब जगह पुलिस है.’
NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करेंगे. उनका कहना है कि देश में जो कुछ हो रहा है वह गलत हो रहा है. उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर सरकार से सवाल भी किया. 
उन्होंने कहा, ‘हम शांतिपूर्वक न्याय मांगने की कोशिश करेंगे. कल तीन पत्रकारों को भी हिरासत में लिया गया था. यह लोकतंत्र है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर किसी को बोलने, स्वतंत्र रूप से घूमने और अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करने का मौलिक अधिकार है.’
#WATCH | Delhi | INDIA Bloc protest march to SC | NCP-SCP MP Supriya Sule says, “We will peacefully try to seek justice because what is happening in the country is wrong… Yesterday, three journalists were also taken into custody. This is a democracy, and in a democratic setup, everyone has the fundamental right to speak, move freely, and exercise their constitutional rights, will you snatch that away as well?…”
 
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्य सौरव दास ने कहा कि सभी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है. उन्होंने पुलिस से दिन और तारीख की मांग की है. उन्होंने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. 
उन्होंने कहा, ‘पुलिस हमेशा कहती है 10 दिन पहले आएं, इसलिए अब हमने पुलिस पर छोड़ा है. वे हमें दिन और तारीख बताएं. लेकिन इसे लंबित न करें. हमने उन्हें 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है.’
#WATCH | Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) Chief Spokesperson Saurav Das says, “Police tells everyone to approach them 10 days in advance. We are now saying that they have the choice to tell us the date and time (for protest at Jantar Mantar). We are giving them 24-hour ultimatum.”
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का कहना है कि देश के लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग बैठक नहीं करता तो प्रधानमंत्री को उन्हें बुलाकर इसकी वजह पूछनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में उनके पास CJI से अनुरोध करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और नागरिकों के वोट के अधिकार को बचाने के लिए कोशिश करती रहेगी. 
उन्होंने कहा, ‘हमारे पास CJI से अनुरोध करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था. इस मुद्दे पर कोर्ट के दरवाज़े बंद हो चुके हैं और कोर्ट आम जनहित याचिकाओं में दखल नहीं देना चाहता. हम इस देश के लोकतंत्र और हर नागरिक के वोट देने के अधिकार को बचाने के लिए हर तरह की कोशिश करते हैं.’
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में दो साल से आवाज उठा आ रही थी, लेकिन उस आवाज को नजरअंदाज किया गया. उन्होंने बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि आज विपक्षी दल संवैधानिक संस्थाओं को ज्ञापन सौंपने वाले हैं. 
उन्होंने कहा, ‘हमने आज विरोध प्रदर्शन बुलाया है. हम संवैधानिक संस्थाओं को ज्ञापन सौंपेंगे. हमने राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर बताया था कि देश में लोकतंत्र कमज़ोर हो रहा है. हमारे नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दो साल पहले ही इस मुद्दे पर आवाज़ उठाई थी. जब उस आवाज़ को नज़रअंदाज़ किया गया और यह पता चला कि ‘वोट चोरी’ करके सत्ता हथियाई जा रही है, तो कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन शुरू किया.’
#WATCH | Delhi: On INDIA bloc’s protest march today, Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu says, “We have called a protest today; we will give a memorandum to constitutional bodies. We had given a memorandum to the President that democracy in the country is weakening. Our leader and LoP Rahul Gandhi had raised his voice on this two years ago. When that voice was ignored, and it was found that power is grabbed through ‘vote chori’, Congress party started an agitation…”
 
इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. सोमवार को इस याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. जस्टिस अमित महाजन की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी. 
(इनपुट- शाम्भवी)
INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित विरोध मार्च से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. 11:30 बजे राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. 
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी से दोपहर एक बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एकत्रित होने की अपील की है.
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत हरियाणा कांग्रेस के कई नेता INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होने कहा, ‘उनकी पोल खुल चुकी है. एक के बाद एक मामले सामने आए हैं. यहां बड़ी संख्या में लोग आए हैं, वे रुकने वाले नहीं हैं. यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक वे (CEC ज्ञानेश कुमार) इस्तीफ़ा नहीं दे देते.’
#WATCH | Delhi: Ahead of the INDIA bloc’s protest march to Supreme Court today, senior Congress leader and former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda says, “The protest has been called by the INDIA bloc. This is to ensure the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. He has been exposed, one instance after another, for how he has indulged in discrepancies. A large number of people have come here; they are not going to stop now. The protest will continue until he (CEC Gyanesh Kumar) resigns.”
INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट तक प्रस्तावित मार्च से पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता हिमाचल भवन में जुटने लगे हैं. यहां वे बीजेपी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए.
#WATCH | Delhi | Congress workers gather at Himachal Bhavan and sloganeer over CEC Gyanesh Kumar matter INDIA Bloc will stage a protest march today to the Supreme Court https://t.co/zg3igZ48tS
 
INDIA गठबंधन के विरोध मार्च से पहले 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तैयारियां जारी हैं. यहां टेंट लगाया गया है. तिरपाल बिछाई गई है और पंखों की भी व्यवस्था की गई है. मार्च में शामिल होने के लिए लोग अभी से ही कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने लगे हैं. 
#WATCH | Delhi: Latest visuals from AICC Office at 24 Akbar Road, ahead of the INDIA bloc’s protest march to Supreme Court today. https://t.co/9tigFXgOgC
 
INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट तक प्रस्तावित मार्च को देखते हुए कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. एहतियात के तौर पर कई जगह बैरिकेडिंग भी की गई है. 
#WATCH | Delhi: Ahead of INDIA bloc’s protest march to Supreme Court today, security personnel deployed at Connaught Place; Police barricading set up here. https://t.co/bGYv2fg3TS
 
INDIA ब्लॉक के मार्च से पहले जंतर-मंतर के पास भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं. यहां बैरिकेडिंग भी की गई है. चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं. 
#WATCH | Delhi: Ahead of INDIA bloc’s protest march to Supreme Court today, security personnel deployed at Jantar Mantar. https://t.co/xftBOm40lm
 
हरियाणा कांग्रेस नेता, विधायक और सांसद पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के आवास पर जुटे हैं. सभी नेता आज सुप्रीम कोर्ट तक होने वाले INDIA ब्लॉक के मार्च में शामिल होने वाले हैं. 
 
#WATCH | Delhi: Haryana Congress leaders, including MLAs and MPs, gather at the residence of senior party leader Bhupinder Singh Hooda. Together, they will join INDIA bloc’s protest march to the Supreme Court today. https://t.co/bn3YbIPbvN
 
INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित मार्च से पहले मंडी हाउस के पास बाराखंभा रोड पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. यहां दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और CRPF (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) के जवानों की भी तैनाती की गई है. 
#WATCH | Delhi: Ahead of INDIA bloc’s protest march to Supreme Court today, security personnel deployed at Barakhamba Road, near Mandi House. RAF (Rapid Action Force) and CRPF (Central Reserve Police Force) personnel are deployed here along with Delhi Police personnel. https://t.co/OqoXnAb1om
 
कर्नाटक कांग्रेस के नेता सुबह 9 बजे कर्नाटक भवन में जुटने वाले हैं. रविवार को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सभी से इस मार्च में शामिल होने की अपील की थी. 
Tomorrow, 12th October, India marches peacefully as one to the Supreme Court. Students, civil society organisations, Opposition parties: Please join us to defend our democracy. #ChaloDilli https://t.co/0daRmwxOoX
इनपुट- नागार्जुन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सोमवार को राजधानी की कई सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है. दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या एयरपोर्ट जाने के लिए घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें. वहीं, जरूरी काम न होने पर प्रभावित इलाकों में जाने से बचने की भी सलाह दी गई है. ट्रैफिक की स्थिति के मुताबिक, रूट डायवर्जन में भी बदलाव हो सकता है. ऐसे में, घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक हैंडल पर ताजा अपडेट जरूर देख लें.
 
TRAFFIC ADVISORY In view of the prevailing law and order situation on 12.10.2026, traffic restrictions and diversions may be implemented at various locations across Delhi. Commuters are advised to plan their journeys in advance and allow additional travel time. GENERAL INSTRUCTIONS * Motorists are requested to avoid non-essential travel through affected areas, follow diversion signs and directions of traffic personnel, and cooperate with Delhi Traffic Police to ensure smooth traffic movement. * For real-time updates and assistance, connect with Delhi Traffic Police through the following channels: FACEBOOK: https://t.co/XMFa7Ld8gD PLATFORM X: https://t.co/hro9F9Bmge INSTAGRAM: https://t.co/aL9StmHNJn WHATSAPP: 8750871493 HELPLINE NOS.: 1095 / 011-25844444 #DTPUpdates @PMOIndia @HMOIndia @LtGovDelhi @CPDelhi @CMODelhi @DelhiPolice @OfficialDMRC @dtchq_delhi @tweetndmc @FBDPolice @gurgaonpolice @SonipatPolice @jhajjarpolice @ghaziabadpolice @CP_Noida @timesofindia @the_hindu @IndianExpress @AmarUjalaNews @NavbharatTimes @Live_Hindustan @TimesNow @IndiaToday @republic
 
सोमवार को INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट सुबह 6 बजे से बंद कर दिए हैं. ये गेट शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे. 
#WATCH | Delhi: Entry and exit at some metro stations will remain closed from 6:00 AM to 4:00 PM on October 12, 2026, for security reasons. (Visuals from Janpath metro station) https://t.co/xPKiT6cHNX
 
सोमवार को INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित मार्च से पहले जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी की गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लोगों से “चलो दिल्ली – लोकतंत्र के लिए मार्च” में शामिल होने की अपील की. 
#WATCH | Delhi: Visuals from Jantar Mantar ahead of the INDIA bloc’s protest scheduled for today in Delhi. https://t.co/UROVmRxA9m
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News