Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट किऊल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान आरपीएफ ने सोमवार की सुबह चोरी के मोबाइल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बरामद मोबाइल ओप्पो कंपनी का है, जिसकी अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधको गांव के नयावली गंज निवासी स्वर्गीय भिखारी मंडल के 36 वर्षीय पुत्र शंकर मंडल के रूप में हुई है। आरपीएफ पोस्ट किऊल से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर की सुबह एसआई ललन कुमार सिंह अन्य जवानों के साथ किऊल स्टेशन पर गश्त कर रहे थे।
इस दौरान सुबह करीब 8:10 बजे प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति तेजी से भागता हुआ दिखाई दिया। संदेह होने पर आरपीएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने रात के समय एक ट्रेन से मोबाइल चोरी किया था। आरपीएफ ने सुबह 8:20 बजे गिरफ्तारी का कारण बताते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसआई ललन कुमार सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर किऊल रेल थाना (जीआरपी) में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। आरपीएफ के अनुसार, यात्रियों के सामान की चोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत स्टेशन पर निगरानी और गश्त की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई रेल पुलिस द्वारा की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play