चीन ने भारत को दिया बड़ा तोहफा! कैलाश मानसरोवर को लेकर मिली गुड न्यूज – ABP न्यूज़

भारत और चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया है. इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने सोमवार (27 जनवरी, 2025) को दी. विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 27 जनवरी को भारत और चीन के बीच विदेश सचिव-उप विदेश मंत्री तंत्र की बैठक के लिए 26-27 जनवरी को बीजिंग का दौरा किया. इस दौरान दोनों पक्षों ने 2025 की गर्मियों में कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया है. 
ये यात्रा 2020 से बंद पड़ी थी. विदेश सचिव विक्रम मिस्री और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच बैठक में इसे फिर से शुरू करने का फैसला किया गया. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “संबंधित तंत्र मौजूदा समझौतों के अनुसार ऐसा करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करेगा. उन्होंने जल विज्ञान संबंधी आंकड़ों के प्रावधान को फिर से शुरू करने और सीमा पार नदियों से संबंधित अन्य सहयोग पर चर्चा करने के लिए भारत-चीन विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र की जल्द ही बैठक आयोजित करने पर भी सहमति जताई.”

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News