INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम – ABP News

इंडिया गठबंधन की तरफ से सोमवार को कन्नॉट प्लेस के बाराखंभा से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया गया. प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की अगुवाई में इस मार्च के दौरान हजारों लोग शामिल हुए. इसके बाद वोट चोरी का आरोप लगाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त के खिलाफ अर्जी दायर की गई है. 
इससे पहले, कांग्रेस के दो शीर्ष नेताओं खरगे और गांधी ने प्रधान न्यायाधीश को पत्र लिखकर सोमवार शाम चार से पांच बजे के बीच मुलाकात का समय मांगा था. विपक्षी नेता उन्हें एक ज्ञापन सौंपना चाहते थे. कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन को ‘चलो दिल्ली-लोकतंत्र के लिए मार्च’ नाम दिया है. पार्टी के अनुसार, प्रदर्शनकारी दोपहर डेढ़ बजे कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड चौराहे पर जुटे.
अहम बात यह भी है कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन के मार्च को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. सुप्रीम कोर्ट और उसके आसपास के इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है. ऐहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन भी बंद किए गए हैं. इसमें राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस और बारहखंभा रोड शामिल हैं. इससे पहले रविवार और शनिवार को सीजेपी ने प्रदर्शन किया था.
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके साथी देश को अराजकता की आग में धकेलने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि आज दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में जो घटिया सीन देखे गए, उनकी भारत के इतिहास में कोई मिसाल नहीं है. कोर्ट को प्रभावित करने और डराने के लिए भीड़ लाना, मेरा मानना ​​है कि विपक्ष के किसी भी नेता ने पहले कभी ऐसा नहीं किया होगा.
उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार से हुजूम लेकर न्यालय को प्रभावित करना, दूसरे गेट से घुसना ये दर्शाता है की वो किसी भी हद तक गिरने को तैयार है. कांग्रेस मुस्लिम लीग गठबंधन की केरल सरकार द्वारा X पर निंदनीय पोस्ट किया गया है. जिसमे मुख्यन्याधीश जी के लिए Dear सूर्यकांत जैसे शब्द का प्रयोग किया गया है की आप इस्तीफा दे दो, हमलोग नया नियुक्त कर लेंगे.
वोटर लिस्ट के एसआईआर में कथित गड़बड़ियों को लेकर INDIA गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक लोकतंत्र बचाओ मार्च’ के बीच शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि सैकड़ों लोग याचिका दायर करने आए थे और हमने उसे दायर कर दिया हैं.
VIDEO | Delhi: Hundreds of people have come to file a petition, and we have filed it, says Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut amid INDIA bloc’s ‘March for Democracy’ to the Supreme Court over alleged irregularities in the Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)

We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News