समस्तीपुर के विभूतिपुर में एस.डी.के.ए. गर्ल्स हाई स्कूल सिंघिया घाट में 12 अक्टूबर 2026 को एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत जांच कैंप लगा। इसमें छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई।
यह कैंप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम-1 और टीम-2 के साथ मिलकर आयोजित किया। स्कूल की छात्राओं के हीमोग्लोबिन की जांच हुई। खून की कमी वाली छात्राओं को डॉक्टर की सलाह, दवाएं और उचित खान-पान बताया गया।
जांच टीम में आरबीएसके के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राहत जबीं और डॉ. प्रवीण कुमार, फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार व दिनेश कुमार, एएनएम रीमा कुमारी व पल्लवी कुमारी और काउंसलर सावन कुमार शामिल थे।
अभियान का मकसद किशोरियों में खून की कमी का पता लगाकर उनका इलाज करना है। खबर लिखे जाने तक 90 छात्राओं की एनीमिया जांच पूरी हो चुकी थी और आंकड़े एएमबी पोर्टल पर दर्ज हो रहे थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.