डीजे और लाइव ऑर्केस्ट्रा पर होगा गरबा, तैयारी चल रही – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | थान खम्हरिया
नवरात्रि पर इस बार शहर में रास गरबा में चार राज्यों की लोक संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा की झलक देखने मिलेगी। सनातनी रास गरबा महोत्सव समिति की ओर से 13 से 16 अक्टूबर तक चार दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी सोमवार देर शाम तक अंतिम चरण में रही। हर दिन अलग-अलग राज्यों की वेशभूषा की थीम रखी गई है, जिसमें युवा पारंपरिक परिधान पहनकर गरबा करेंगे।
महाभोग, महाआरती, आतिशबाजी और सुप्रसिद्ध गायिका किरण शर्मा व समूह का माता का जगराता प्रमुख आकर्षण रहेगा। हर दिन अलग-अलग लोक परिधान के जरिए देश की सांस्कृतिक विविधता को मंच दिया जाएगा। पहले दिन 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी वेशभूषा की थीम रहेगी। दूसरे दिन दक्षिण भारतीय और बंगाली परिधान में युवा गरबा करेंगे। तीसरे दिन मराठी और पंजाबी वेशभूषा का रंग दिखेगा। वहीं, चौथे दिन 16 अक्टूबर को गुजराती परिधान में रास गरबा होगा। बताया गया कि समिति का उद्देश्य पारंपरिक नृत्य के साथ युवाओं को भारतीय लोक संस्कृति और क्षेत्रीय परिधान से जोड़ना है।
पंचमी तिथि पर महाभोग, महाआरती, भव्य आतिशबाजी होगी। सुप्रसिद्ध गायिका किरण शर्मा और उनका समूह माता का जगराता प्रस्तुत करेगा। इससे गरबा महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम देखने को मिलेगा। नगर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए समिति विशेष तैयारी कर रही है। समिति के अनुसार पूरे कार्यक्रम में भारतीय सनातन परंपरा, लोक संस्कृति और सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखा जाएगा। आयोजन को फूहड़ता से दूर रखते हुए धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप कराने पर जोर दे रहे हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News