Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची जिला शिक्षा विभाग की पहल रांची स्पीक के तहत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता सह वार्षिकोत्सव का आयोजन मंगलवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीएमपी-1 डोरंडा में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज और प्राचार्य अशोक प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। स्पीक रांची के तहत सरकारी स्कूल के बच्चों में विभिन्न विषयों में संवाद कौशल विकसित किया जाता है। बादल राज कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उसे मंच प्रदान करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी अपने ज्ञान के साथ-साथ अभिव्यक्ति, प्रस्तुति एवं रचनात्मक सोच को भी विकसित करते हैं। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि अमृता सिंह और सीमा कुमारी ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play