Sahibganj News: त्योहारी मौसम में आसमान छू रहे सब्जियों के भाव – Hindustan

Sahibganj News:

साहिबगंज। नवरात्र पर यहां कई चीजों के भाव आसमान छू रहे हैं। खासकर सब्जियों, खाद्य सामग्रियों व फलों के भाव तेजी पर है। सबसे अधिक तेजी अभी के समय स्थानीय मंडी में हरी सब्जियों में आई है। यह आम लोगों की रसोई से दूर होती जा रही है। स्थानीय मंडी में कोई भी हरी सब्जी 50 रुपये प्रति किलो से नीचे नहीं है। सब्जियों विक्रेताओं का कहना है कि नवरात्र के दौरान अधिकांश हिन्दू परिवार में तामसी भोजन बंद रहता है । लोग शुद्ध सात्विक भोजन करते हैं । नवरात्र पर भोग आदि बनाने में भी सब्जियों का उपयोग अधिक होता है । यही वजह है कि इस समय सब्जियों के भाव चढ़े हुए हैं। दूसरा प्रमुख कारण स्थानीय स्तर पर अभी के समय के समय कोई हरी सब्जी की पैदावर नहीं होना है। इस मौसम में अधिकांश सब्जी पश्चिम बंगाल, बिहार, रांची आदि जगहों से यहां पहुंच रही है । इसे यहां तक लाने में परिवहन खर्च अधिक बैठ रहा है । उसकी भरपाई कीमत बढ़ा कर वसूला जाता है।

सब्जी की कीमत:

बरबट्टी 60 रुपये प्रति किलो

ककोरी 80 से 140 प्रति किलो

खीरा 60-80 रुपये प्रति किलो

मूली 60 रुपये प्रति किलो

टमाटर 60 रुपये प्रतिकिलो

परवल 60 रुपये प्रति किलो

करैला 100 रुपये प्रति किलो

भिंडी 60 रुपये प्रति किलो

नेनुआ 40 रुपये प्रति किलो

कच्चू 50 रुपये प्रति किलो

खाद्य तेल, रिफाइन,चीनी, दाल के भाव भी हो रहे तेज

साहिबगंज। त्योहारों के दौरान एक बार फिर कुछ खाद्य सामग्रियों के भाव बढ़ने शुरू हो गये हैं। चीनी का भाव बढ़ने के बाद हाल के दिनों में गिरा था। एक बार फिर चीनी के भाव बढ़ने लगे हैं। खुदरा बाजार में इस समय चीनी 56-58 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। इसी प्रकार सरसों तेल के भाव भी बढ़ने लगे हैं। स्थानीय बाजार में 200 रुपये प्रति किलो बिकने वाला खुला सरसों तेल दो दिनों में 220 रुपये पर आ गया है। इसके असर से रिफाइन तेल के भाव भी बढ़ गये। यही हाल कुछ दालों का है। मूंग, अरहर आदि दाल के भाव दो तीन दिनों में पांच से दस रुपये प्रति किलो तक बढ़ गये हैं।

थोक बाजार में ही कई चीजों के दाम बीते दो तीन के दौरान अचानक बढ़ गये हैं । उन्हें भी खुदरा में दाम बढ़ाना पड़ रहा है। चीनी, तेल, दाल,आटा, चावल आदि के भाव कुछ न कुछ तेज हो रहे हैं।

विक्रम कुमार, किराना दुकानदार, कॉलेज रोड

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News