Feedback
पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के मुख्य हत्यारे को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना एक फार्मेसी में हुई थी. गोलीबारी में झोटा की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हुए.
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या मंगलवार को एक फार्मेसी में हुई थी, यहां दुकान के मालिक से उस व्यक्ति के बारे में पूछा था, जिसने कथित तौर पर उसी सुबह वहां से ड्रग्स खरीदे थे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई थी. विवाद के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें झोटा की मौत हो गई. हत्या के बाद दुकान का मालिक मौके से फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है.
बता दें, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परविंदर झोटा का परिवार और उनके समर्थक मंगलवार को धरने पर बैठे थे. उन्होंने प्रशासन से बातचीत से भी इनकार कर दिया था. इस हमले में परविंदर के अलावा चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं. घायलों की पहचान 65 वर्षीय बलतेज सिंह, 42 वर्षीय कुलविंदर सिंह, 24 वर्षीय हैप्पी सिंह और 30 वर्षीय गोबिंद सिंह के रूप में हुई है. इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर हैं. उन्हें इलाज के लिए बठिंडा रेफर किया गया है.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू