Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मधौल गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर हो रही पंचायती के दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पति अमीर सहनी को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में अमीर ने पुलिस को आवेदन एक को नामजद करते हुए जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।आवेदन के अनुसार, मधौल निवासी सहदेव सहनी और महावीर सहनी के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को गांव में पंचायती हुई। आरोप है कि पंचायती के दौरान महावीर सहनी, दिनेश सहनी और उनकी मां रमउती देवी सहित परिवार के अन्य सदस्य पंचों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे।
इस बीच सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुरपट्टी गांव निवासी रामप्रीत सहनी के पुत्र सनोज सहनी ने अमीर के मोबाइल पर कॉल की। अमीर ने आरोप लगाया कि उसने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा की अपील की है। मामले में सरैया थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play