जयपुर | कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन हुआ। 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं राजभाषा संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और
मुख्य अतिथि ईपीएफओ राजस्थान के प्रभारी अजीत कुमार, अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रहे। अध्यक्षता प्रभारी जयपुर एवं क्षेत्रीय आयुक्त-प्रथम परितोष कुमार ने की। आंचलिक कार्यालय के राकेश नायक विशिष्ट अतिथि रहे। स्टाफ एवं परिजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सहायक निदेशक संजीव खींचड़ ने संचालन किया। इस दौरान कपिल कुमार वर्मा, उमेश कुमार, तुषार उत्तम जाधव सहित क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं परिजन उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.