करंट प्रवाहित तार ने ली 25 वर्षीय युवक की जान – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज| कटिहार
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में बुधवार की सुबह करंट प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सिरसा चौक निवासी विक्रम सादा के रूप में हुई है।
वह मजदूरी कर अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों का भरण-पोषण करता था। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से घर में मातम पसरा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने अब भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
मृतक के छोटे भाई भरत सादा ने बताया कि गांव के कई लोग सुबह खुले में शौच के लिए खेतों की ओर जाते हैं।
बुधवार की सुबह विक्रम भी रोजाना की तरह घर से निकला था। घर से करीब 20 मीटर की दूरी पर खेत में बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। विक्रम का पैर तार में फंस गया। तार निकालने के दौरान उसका संपर्क खुले तार से हो गया और वह करंट की चपेट में आ गया। देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
खेत के मालिक को भी की थी शिकायत भरत सादा के अनुसार जिस खेत में तार गिरा था, वह एक रेलकर्मी का बताया जा रहा है, जो टीटी के पद पर कार्यरत हैं। खेत में पौधों का बगीचा लगाया गया है और सिंचाई के लिए बिजली के खंभे से तार लाकर मोटर चलाई जाती थी। आरोप है कि तीन-चार दिन पहले ही तार टूटकर नीचे गिर गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने तार ठीक कराने के लिए खेत मालिक को इसकी जानकारी भी दी थी। इसके बावजूद तार की मरम्मत नहीं कराई गई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News