Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 15-10-26 08:16
Weather Alert Today: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के बीच कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर को भी कई क्षेत्रों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों और दक्षिण भारत तक मौसम का असर देखने को मिल सकता है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है.
दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू के ऊपर, उत्तरी हरियाणा के आसपास और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में चक्रवाती परिसंचरण जैसी मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं. इनके प्रभाव से कई इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिल्ली में अगले दिन भी आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है.
यूपी-बिहार में आंधी और बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है. प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, बाराबंकी, अयोध्या, वाराणसी, जौनपुर, मेरठ, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद और बिजनौर समेत कई शहरों में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, बिहार के कई जिलों में भी तेज बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है. झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. पन्ना, सीधी, उमरिया, सतना, इंदौर, भोपाल, देवास, अलीराजपुर, झाबुआ, श्योपुर और मुरैना में खराब मौसम को लेकर चेतावनी दी गई है. राजस्थान के कई हिस्सों में भी आंधी और बारिश की संभावना है. पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों में 17 अक्टूबर तक, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं.
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बारिश के आसार
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. अरुणाचल प्रदेश में 20 अक्टूबर तक, जबकि असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. दक्षिण भारत की बात करें तो केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराईकल में 15 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है.
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम रहेगा खराब
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम की स्थिति चिंताजनक बनी रह सकती है. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, सोलन, ऊना, किन्नौर, बिलासपुर, चंबा, कुल्लू और मंडी में बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है. उत्तराखंड में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है. पहाड़ी इलाकों में खराब मौसम के कारण लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी जाती है.
ये भी पढ़ें- Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR से तमिलनाडु तक आसमानी आफत! 15 अक्टूबर को कहां-कहां बरसेंगे बादल?
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News