Bhagalpur News: मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान घैलाढ़ प्रखंड के इनरवा गांव निवासी प्रिंस रंजन कुमार (25) पिता सुनील यादव के रूप में हुई है। घटना मधेपुरा – घैलाढ़ रोड पर साहुगढ़ – भेलवा के बीच हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक बीएन मंडल विश्वविद्यालय में पीएचडी का छात्र बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रिंस शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पल्सर बाइक से घर से विश्वविद्यालय के लिए निकला था। इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ स्थित गोढ़ियारी चिमनी के पास नहर से पश्चिम बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों के पहुंचने के पहले बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। मृतक
प्रिंस रंजन राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर का ममेरा भाई बताया जा रहा है। घटना पर विधायक ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए बदमाशों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।
एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि छिनतई के दौरान बादशाहों ने एक युवक को गोली मारी। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। फारेंसिक तुम ने घटना स्थल से साक्ष्य संग्रह किए हैं। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play