Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को उन्नत किस्म के संकर बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए सरकार गन्ना उत्पादन की संभावना वाले जिलों में बीज उत्पादन बढ़ाने के लिए नर्सरी लगाएगी। इसमें मुजफ्फरपुर सहित 15 जिले शामिल हैं। इन नर्सरियों को निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों में लगाया जाएगा। इन्हें लगाने वाले किसानों को सरकार अनुदान भी देगी।
इसको लेकर ईख आयुक्त अनिल कुमार झा ने विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी को पत्र लिखा है। इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के तहत संचालित किया जाना है। इसके लिए वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 38 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। करीब 25 करोड़ रुपये की राशि पहली किस्त के तौर पर जारी कर दी गई है। इस राशि से प्रदेश के 15 जिलों में कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, समस्तीपुर, सीवान, सीतामढ़ी, दरभंगा, गयाजी, पटना, भोजपुर, भागलपुर, सहरसा, पूर्णिया और जमुई जिला शामिल है।
वहीं, तिरहुत प्रमंडल के सहायक निदेशक गन्ना अरविंद कुमार रवि ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले में तीन नर्सरियां लगाई जानी हैं। इसके लिए अनुदान के तौर पर किसानों को देने के लिए 20 लाख रुपये का आवंटन मिला है। आगे भी इसके लिए राशि मिलेगी। इससे किसानों को बेहतर किस्म के संकर बीज के उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही उनको बेहतर उत्पादन के लिए बेहतर तकनीकी सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए किसानों से केन केयर पोर्टल के माध्यम से आवेदन मांगा गया है।
गौरतलब है कि सरकार ने पिछले विधानसभा चुनावों के ठीक बाद प्रदेश में 25 चीनी मिलों के खोले या पुनर्स्थापित किए जाने की घोषणा की थी। उसके बाद से गन्ना उत्पादन को बढ़ाने के लिए सरकार नई-नई योजनाओं को लागू कर रही है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play