घर में अकेली थी महिला, बदमाशों ने हाथ बांधे-मुंह पर टेप चिपकाई, फिर जो हुआ, जानकर उड़ जाएंगे होश – Bharat24live

Yuvraj Singh
Date: 16-10-26 21:22
गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र के गांव दौलाह में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां घर में अकेली मौजूद नीतू नाम की महिला की हत्या कर दी गई और घर से कीमती सामान भी लूट लिया गया. महिला के हाथ बंधे हुए थे और मुंह पर टेप चिपकी मिली. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.
बाथरूम में मिला पत्नी का शव
जानकारी के मुताबिक, नीतू के पति प्रशांत एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं. वारदात के समय महिला घर में अकेली थी. आरोप है कि अज्ञात बदमाश घर में घुसे और महिला को बंधक बनाकर उसके हाथ बांध दिए. इसके बाद उसके चेहरे और मुंह पर टेप लपेट दी, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी घर में रखे संदूक और अलमारियों को खंगालकर कीमती सामान लेकर फरार हो गए. दोपहर करीब दो बजे जब प्रशांत बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौटे, तो उन्हें घर का सामान बिखरा हुआ मिला. अनहोनी की आशंका होने पर जब उन्होंने अंदर जाकर देखा, तो बाथरूम में नीतू का बंधा हुआ शव पड़ा था. वह तुरंत पत्नी को सोहना के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सोहना के सहायक पुलिस आयुक्त मुकेश यादव पुलिसकर्मियों और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. टीम ने मौके की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए, ताकि वारदात से जुड़े सुराग मिल सकें. शुरुआती जानकारी के अनुसार, घर में लूटपाट के बाद हत्या किए जाने की आशंका है. हालांकि, वारदात के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पीड़ित परिवार के बयानों और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस वारदात के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. घर में अकेली महिला की हत्या की इस घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है. अब पुलिस के सामने आरोपियों का पता लगाने, हत्या की वजह स्पष्ट करने और लूटे गए सामान की बरामदगी की चुनौती है.
ये भी पढ़ें: प्यार, धोखा और खौफनाक कत्ल! पहले गला घोंटा, फिर पत्थर से वार… एक्स बॉयफ्रेंड ने की लड़की की हत्या
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News