Sitamarhi News: सीमा सुरक्षा को समन्वय बढ़ाने पर जोर – Hindustan

Sitamarhi News: सीतामढ़ी। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स के अधिकारियों की बैठक हुई। 20वीं वाहिनी एसएसबी के डुमरा स्थित पकटोला मुख्यालय में आयोजित बैठक में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक की शुरुआत दोनों देशों के उप महानिरीक्षकों को सम्मान गार्ड की सलामी और भारत एवं नेपाल के राष्ट्रगान के वादन के साथ हुई। इसके बाद अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर बल दिया गया।
बैठक में संभावित सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए नियमित संपर्क और बेहतर तालमेल बनाए रखने पर सहमति बनी। दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच सहयोग को और मजबूत करने से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा पर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना और दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच पारस्परिक सहयोग को मजबूत करना था।
इस दौरान एसएसबी मुजफ्फरपुर क्षेत्रक मुख्यालय के उप महानिरीक्षक सरोज कुमार ठाकुर, नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के उप महानिरीक्षक विष्णु प्रसाद भट्ट सहित एसएसबी और नेपाल के कई अधिकारी मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News