Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। देवरी अंचल कार्यालय में जमीन की ऑनलाइन रसीद कटाने के नाम पर कथित रूप से रिश्वत मांगने और पैसे लेने का मामला सामने आया है। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के परसाडीह गांव निवासी जोहन मुर्मू ने इस संबंध में गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने देवरी अंचल कार्यालय के एक गार्ड पर पैसे लेने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। बताया कि जोहन मुर्मू के पिता रामू मुर्मू के नाम पर परसाडीह मौजा में दो एकड़ 70 डिसमिल जमीन है।
उक्त जमीन की ऑनलाइन रसीद कटनी बंद हो गई थी। इस समस्या का निष्पादन के लिए जब अंचल कार्यालय पहुंचे, तो ऑनलाइन रसीद कटाने के लिए लगभग दो लाख रुपये खर्च करने की बात कही गई। बताया कि छह अक्टूबर 2026 को किसान जनता पार्टी के अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह से मुलाकात के बाद उन्होंने आवेदन तैयार कराया। इसके बाद सात अक्टूबर को वह देवरी अंचल कार्यालय पहुंचे। वहां गेट के बाहर मिले गार्ड से बातचीत के दौरान कथित रूप से 30 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से खर्च की बात कही गई। जोहन मुर्मू ने बताया है कि 11 और 12 अक्टूबर को गार्ड से हुई बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग उन्होंने वायरल कर दी। इसके बाद गार्ड, मुखिया और जिला परिषद सदस्य सहित कुछ लोगों पर बयान बदलने का दबाव बनाने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है। जिससे उनके परिवार के सदस्य भयभीत हैं। इस संबंध में देवरी सीओ ने शुक्रवार को बताया कि वायरल किये गये वीडियो में दिखनेवाला दोनों व्यक्ति अंचल कार्यालय के कर्मी नहीं हैं। कुछ लोगों द्वारा साजिश के तहत देवरी अंचल कार्यालय को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कथित रूप से वायरल किये गये वीडियो मामले की जांच पड़ताल के लिए देवरी थाना में सन्हा भी दर्ज करवा दिया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play