खैरा में लोकगायिका देवी ने बिखेरा सुरों का जादू: नवरात्र के छठे दिन भक्ति गीतों पर झूमे लोग – Dainik Bhaskar

खैरा प्रखंड में मां दुर्गा पूजा शांति समिति ने नवरात्र के छठे दिन एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मशहूर लोकगायिका देवी पहुंचीं। उनके आने से श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों में उत्साह दिखा। देवी ने अपनी लोकगायिकी से हजारों लोगों का दिल जीता, दर्शक उनके
कार्यक्रम के दौरान लोकगायिका देवी ने खैरा के लोगों के प्रति प्यार जताया। उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों का आभार भी माना, जिन्होंने उन्हें आमंत्रित किया।
गोपालपुर पंचायत की मुखिया मौसम देवी, आमारी पंचायत की मुखिया शशिकला देवी, पैक्स अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, ललन मेहता, मुकेश रावत, मुरारी शर्मा समेत गणमान्य लोगों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
भीड़ को देखते हुए खैरा थाना पुलिस ने सुरक्षा संभाली। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने चौक-चौराहों और पूजा पंडाल के आसपास निगरानी रखी, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News