Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता साहेबगंज में नया केंद्रीय विद्यालय खुल सकता है। नए केवि की स्थापना को लेकर शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया था। इसके आलोक में माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन कुमार सिंह ने अपर समाहर्ता को निर्देश दिया है।अपर समाहर्ता को निर्देश मिला है कि साहेबगंज में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि चिह्नित करें। भूमि का चयन होने के बाद इसका प्रस्ताव केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली को उपलब्ध कराया जाना है। प्रक्रिया के अनुसार भूमि चिह्नित कर इसका प्रस्ताव विभाग को उपलब्ध कराया जाए, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। इससे पहले इसी सत्र में जिले में एक नया केवि खोला गया है।
तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बीबी कॉलेजिएट में यह केवि चलाया जा रहा है। जिले में अभी तीन केंद्रीय विद्यालय हैं। साहेबगंज में भूमि खोज कर अगर प्रस्ताव भेजा जाता है तो यह जिले का चौथा केवि होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को फायदा होगा। वहीं, औराई में सैनिक स्कूल खोलने को लेकर भी भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play