Chapra News:
नयागांव में कालरात्रि मंदिर में हुई माता की पूजा सोनपुर। सोनपुर में शनिवार की शाम शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गे का पट खुलते ही उनके दर्शन एवं पूजा- अर्चना के लिए पूजा पंडालों में महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा पंडालों के पास महिला श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ थी। सोनपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्राय: सभी चौक-चौराहों और मोहल्लों में देवी की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूरा इलाका भक्ति भावना पर आधारित भजन एवं देवी गीतों से गूंज रहा है। जगह-जगह देवी जागरण और भजन- कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। धूप, अगरबती की सुगंध के साथ शंख तथा घंटियों के बजने से वातावरण पवित्र तथा भक्तिमय हो गया है। बाढ़ की पीड़ा झेलने के बाद भी लोगों में दुर्गा पूजा को लेकर बहुत उत्साह दिखाई पड़ रहा है। इस बार भी गोला बाजार नहर के पूरब तथा पश्चिम, स्टेशन गेट, बरबटटा रेलवे कालानी, रजिस्ट्री बाजार, सोनपुर आदम, महेश्वर चौक, नखास, मीना बाजार, सिद्धनाथ चौक, पहाड़ीचक, विनोद भवन के अलावा गोबिन्द चक मोड़, इसमाइल चक, खरीका, बाकरपुर, पहलेजा घाट, परमानंद पुर, गोपालपुर,नयागांव, सबलपुर, शिकारपुर, कल्याणपुर, कसमर,नजरमीरा, पहलेजा शाहपुर दियारा, जहांगीरपुर, गंगाजल आदि स्थानों पर शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पश्चिम बंगाल,पटना, वाराणसी,हाजीपुर आदि स्थानों से आए कलाकारों द्वारा देवी की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया गया है। पूजा- पंडालों को देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों की तर्ज पर निर्मित कर उसे रंगीन लाइटों से आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया है। पूजा पंडालों के आसपास पूजा सामग्री, खिलौना, मिठाई आदि की दर्जनों अस्थाई दुकाने लगाई गई हैं। वहां मेला-सा दृश्य उत्पन्न हो गया है। – आस्था का केन्द्र है हरिहरक्षेत्र सोनपुर की दक्षिणेश्वर काली मंदिर सोनपुर। प्राचीन काल से ही हरिहर क्षेत्र सोनपुर की ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक महता रही है। इस भूमि को श्रृषि- महर्षियों की तपो भूमि मानी जाती है। यहां एशिया प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर, गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम, राधा- कृष्ण मंदिर, महावीर मंदिर, गौरी- शंकर मंदिर, बाबा जड़भरत आश्रम, नर्मदेश्वरनाथ मंदिर के अलावा प्राचीन काली मंदिर अवस्थित है। हरिहरनाथ मंदिर के पूरब गंडक नदी के किनारे काली घाट के समीप अवस्थित मां काली की अति प्राचीन मंदिर सालों भर विशेष कर नवरात्र के समय पूजा- अर्चना का प्रमुख केन्द्र बन जाता है। यहां सारण, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर,मोतीहारी, सीतामढ़ी आदि जिलों से भी नवरात्र करने वाले श्रद्धालु कलश स्थापित कर शक्ति की पूजा-अर्चना तथा अन्य अनुष्ठान करने आते रहे हैं। यहां अष्टमी तथा नवमी को तांत्रिक और साधक अपनी शक्तियों की साधना एवं सिद्धियों को प्राप्त करते देखे जाते हैं। विशेष कर कार्तिक अमावस्या दीपावली के दिन यहां तंत्र सिद्धी की प्रधानता है। मंदिर परिसर में बालू पत्थर से निर्मित योनियां पायी जाती हैं। योनी पूजा का प्रचलन निश्चित रूप से तंत्र साधना में बहुत प्रधान होता है। मंदिर के निर्माण में बंगला कला दृष्टिगोचर होता है। यह श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। कहा जाता है कि सच्चे हृदय से पूजा- अर्चना एवं कामना करने वालों की मनोकामना मां निश्चित रूप से पूरा करती हैं। इस मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा सैकड़ों वर्ष पुरानी और दक्षिणमुखी है। माना जाता है कि कोलकाता के बाद यह देश की दूसरी दक्षिणेश्वर मां काली की प्रतिमा है। मां काली की यह प्रसिद्ध मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केन्द्र के रूप में विख्यात है। इस मंदिर में मां भद्र काली की प्रतिमा की स्थापना की कोई स्पष्ट तिथि का प्रमाण नही मिलता पर ऐसा माना जाता है कि इसकी स्थापना पालकालीन अर्थात् सातवीं-आठवीं शताब्दी में की गई है। शिवपुराण में इस तरह की मूतिर्यों की स्थापना की विस्तृत चर्चा है। मां काली की प्रतिमा की स्थापना तांत्रिक पद्धति से की गई है। इस मंदिर की खासियत यह है कि मां काली की प्रतिमा के ठीक दक्षिण साढ़े सताइस हाथ की दूरी पर शिव लिंग स्थापित है। तांत्रिक गणना के अनुसार इस मंदिर के दक्षिण श्मशान घाट की अवस्थिति इस स्थान को तांत्रिक सिद्ध पीठ होना प्रमाणित करता है। दुर्गा पूजा पंडालों की ग्रेडिंग कर उत्कृष्ट समितियों को मिलेगा नकद पुरस्कार सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत व अग्नि सुरक्षा समेत दस मानकों पर होगा मूल्यांकन 20 अक्टूबर से पहले सौंपनी होगी रिपोर्ट छपरा, नगर प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के दौरान बेहतर व्यवस्था करने वाली पूजा समितियों को प्रोत्साहित करने के लिए सारण जिला प्रशासन ने पंडालों की ग्रेडिंग कराने का निर्णय लिया है। पंडालों की ग्रेडिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, संवातन यानी हवा के आवागमन की व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, स्वयंसेवकों की उपस्थिति, पंडाल का सौंदर्य, प्रतिमा की गुणवत्ता, जनसुविधाओं और भीड़ प्रबंधन को प्रमुख आधार बनाया गया है। पंडालों के निरीक्षण, मूल्यांकन और ग्रेडिंग के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इसमें वृषभानु कुमारी चन्द्रा, वरीय उप समाहर्ता, सुमिता कुमारी, निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, अभिषेक सिंह, जिला अवर निबंधक और प्रियांशु राज, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को शामिल किया गया है। मूर्ति कलाकार आनंद कुमार सिंह को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को जिले के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन करने और अपना प्रतिवेदन 20 अक्टूबर से पहले समर्पित करने का निर्देश दिया है। परसा में 20 हेक्टेयर में होगी प्याज की खेती, किसानों को मिले उन्नत बीज छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सारण जिले में प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए परसा प्रखंड में 20 हेक्टेयर क्षेत्र में प्याज क्लस्टर का गठन किया गया है। इसके तहत किसानों के बीच प्याज की उन्नत किस्म एनएचआरडीएफ रेड-4 के बीज वितरित किए गए। जिला उद्यान कार्यालय की ओर से किसानों से ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के आधार पर बीज वितरण कराया गया। उद्यान निदेशालय के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य प्याज की खेती का रकबा बढ़ाने के साथ उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि करना है। उन्नत किस्म के बीज मिलने से किसानों को बेहतर पैदावार हासिल करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही किसानों की आय बढ़ाने और जिले में पारंपरिक फसलों के साथ उद्यानिकी फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है। क्लस्टर आधारित खेती से किसानों को एक निर्धारित क्षेत्र में प्याज उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play