चौमूं के चौपड़ स्थित जैन मोहल्ले में श्री आदर्श रामलीला मंडल की रामलीला में रविवार रात लक्ष्मण शक्ति और राम विलाप की लीला का मंचन होगा। इस दौरान भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के प्रसंग दर्शकों को भावविभोर करेंगे।
इस बार रामलीला में एक खास प्रसंग दर्शकों का मुख्य आकर्षण रहेगा। मंडल ने पहली बार रामायण सीरियल की तर्ज पर हनुमान जी और राक्षस कालनेमि के संवाद का विशेष मंचन तैयार किया है।
श्रद्धालुओं में उत्साह इस प्रसंग में हनुमान जी का पराक्रम, सूझबूझ और प्रभु श्रीराम के प्रति समर्पण जीवंत रूप में दिखाया जाएगा। इस नए मंचन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।
रामलीला का आयोजन मंडल अध्यक्ष कालूराम जाट के सानिध्य में हो रहा है। प्रतिदिन रात 8:30 बजे से मंचन देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। रविवार की लीला में राम की भूमिका हनी गैसका, लक्ष्मण की तनुज गैसका, रावण की गोलू पुजारी, हनुमान जी की आशीष चतुर्वेदी, सुषेण वैद्य की श्याम भातरा, सुग्रीव की बिट्टू सेन और विभीषण की भूमिका अंकित बटवाल निभाएंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अरविंद भातरा ने दी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.