Feedback
फ्लोरिडा में एक प्राइमरी स्कूल की हेड टीचर, एलिजाबेथ हिल-ब्रोडिगन, और एक अन्य शिक्षिका को छात्रों के लिए शराब पार्टी आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
19 जनवरी को आयोजित इस पार्टी में करीब 100 स्कूली बच्चे शामिल हुए थे. यहां शराब का जमकर सेवन किया गया. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, 47 वर्षीय हिल-ब्रोडिगन ने अपने घर पर पार्टी आयोजित की, जहां छात्रों ने कूलर से शराब निकाली.
पार्टी के दौरान एक छात्र ने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया, जिससे उसे अस्पताल ले जाना पड़ा. जब इमरजेंसी सेवाएं मौके पर पहुंचीं, तो हिल-ब्रोडिगन ने घर की बाहरी लाइटें बंद कर दीं और अंदर छिप गईं.
पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने की कार्रवाई
मेडिकल टीम को वाहनों की लाइट्स का उपयोग कर पीड़ित छात्र-छात्राओं की सहायता करनी पड़ी. इस बीच, एक अन्य छात्र को घर के पास शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. 45 वर्षीय कर्ली एंडरसन, जो हिल-ब्रोडिगन के साथ उसी स्कूल में शिक्षिका हैं, पुलिस को नशे की हालत में मिलीं और स्वीकार किया कि वह भी पार्टी में मौजूद थीं.
स्कूल प्रशासन की प्रतिक्रिया
ब्रेवर्ड पब्लिक स्कूल ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि हम इन आरोपों से बेहद परेशान हैं और कोकोआ बीच पुलिस विभाग के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं. छात्र सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
टीचर ऑफ द ईयर का विवाद में नाम
स्थानीय मीडिया के अनुसार, दोनों शिक्षिकाओं को प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है. हिल-ब्रोडिगन, जो कभी ‘टीचर ऑफ द ईयर’ का खिताब जीत चुकी हैं और पिछले 23 वर्षों से जिले में शिक्षण कार्य कर रही थीं, पर बच्चों की उपेक्षा और नाबालिगों को शराब परोसने के आरोप लगे हैं. उन्हें खुले में शराब पार्टी कानून के उल्लंघन का भी दोषी पाया गया.
पिछले साल छात्रों और अभिभावकों के लिए लिखे एक संदेश में हिल-ब्रोडिगन ने कहा था कि छात्र, परिवार और स्टाफ मेरे दिल के बहुत करीब हैं. मुझे अपने काम से बेहद खुशी मिलती है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू