Gurgaon News: बल्क वेस्ट जनरेटरों के नाम पर चल रहा अवैध वसूली का बड़ा खेल – Hindustan

Gurgaon News: – शहर के पंजीकृत 90 फीसदी बीडब्ल्यूजी अपने स्तर पर नहीं करते कचरा निस्तारण होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और सोसायटियों से नियमों को ताक पर रखकर वसूला जा रहा है शुल्क, निगम की अधिकृत एजेंसियों पर लग रहे गंभीर आरोप

गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में बल्क वेस्ट जनरेटर (बीडब्ल्यूजी) यानी भारी मात्रा में कचरा उत्पन्न करने वाले संस्थानों द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही। रिपोर्ट के अनुसार, शहर के लगभग 90 प्रतिशत बीडब्ल्यूजी अपने स्तर पर कचरा निस्तारण करने के बजाय अवैध वसूली के खेल में लिप्त हैं। इस पूरे फर्जीवाड़े में नगर निगम द्वारा अधिकृत कुछ निजी एजेंसियों और कथित सलाहकारों की भूमिका पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

सरकारी नियमों के मुताबिक, जो होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, अस्पताल, मैरिज गार्डन या बड़ी हाउसिंग सोसायटियां रोजाना 100 किलोग्राम या उससे अधिक कचरा उत्पन्न करती हैं, उन्हें बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में रखा जाता है। इन सभी के लिए अनिवार्य है कि वह अपने परिसर में ही कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करें। जैसे गीले कचरे से खाद बनाना और सूखे कचरे की छंटनी करके निगम की संबंधित एजेंसी को सौंपना है। शहर में ऐसे पंजीकृत बीडब्ल्यूजी की संख्या करीब 1500 है, जिनसे रोजाना लगभग 300 टन कचरा निकलता है। कागजों पर भले ही नियमों का पालन दिखाया जा रहा हो, लेकिन धरातल पर 90 फीसदी से अधिक इकाइयां अपने स्तर पर कोई यूनिट या प्लांट नहीं चला रही हैं। इस कारण यह कूड़ा सीधा शहर की खुले प्लॉटों और सड़कों किनारे फैल रहता है।

ऐसे चलता है अवैध वसूली का पूरा खेल

नगर निगम ने इन बीडब्ल्यूजी के कचरा निस्तारण में मदद करने और उनके परिसरों में प्रोसेसिंग यूनिट लगवाने के लिए 20 से अधिक निजी एजेंसियों के साथ अनुबंध किया हुआ है। इन एजेंसियों को केवल तकनीकी सहायता और निस्तारण व्यवस्था सुचारू करने का जिम्मा सौंपा गया था। लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। ये निजी एजेंसियां यूनिट लगाने का काम करने के बजाय केवल सोसायटियों, मॉल, अस्पतालों और होटलों से साधारण कचरा एकत्रित करने का काम कर रही हैं। सोसायटियों की आरडब्ल्यूए या स्थानीय निवासियों से सांठगांठ कर ये एजेंसियां प्रति फ्लैट 100 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति माह तक फीस वसूल रही हैं। जो नियमों के खिलाफ है। चर्चा है कि इस अवैध वसूली और नियमों की अनदेखी के इस खेल में नगर निगम के कुछ संविदा कर्मचारी और बाहरी सलाहकार भी अंदरखाने मिले हुए हैं, जिनकी शह पर यह कारोबार फल-फूल रहा है।

शहर की स्वच्छता पर पड़ रहा है असर

एक तरफ जहां नगर निगम शहर को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ बीडब्ल्यूजी की आड़ में चल रहा यह समानांतर अवैध सिंडिकेट प्रशासन के सभी प्रयासों पर पानी फेर रहा है। नियमों की अनदेखी कर कचरे का सही प्रबंधन न होने से पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय नागरिकों और पर्यावरणविद वैशाली राणा ने मांग की है कि नगर निगम प्रशासन को तुरंत एक विशेष जांच टीम गठित कर इन 20 अधिकृत एजेंसियों और नियमों का उल्लंघन करने वाले बीडब्ल्यूजी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि इस अवैध वसूली के खेल पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

बीडब्ल्यूजी को अपने स्तर पर ही कूड़ा निस्तारण करना होता है। अगर इसमें एजेंसियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है तो एक-एक बल्क वेस्ट जनरेटर की जांच करवाई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर संबधित एजेंसी और बीडब्ल्यूजी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

– डॉ. प्रीतपाल सिंह, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News