Bareily News: नवाबगंज। ईंट भट्ठा स्वामी का हस्ताक्षर किया हुआ चेक चोरी कर उसमें आठ लाख रुपये भरने और फर्जी कैश मेमो तैयार कर पांच लाख 50 हजार रुपये की रसीद बनाने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कस्बे के बिजौरिया मार्ग निवासी मोहम्मद इकरार का पंडरी कल्यानपुर गांव में फैजान ब्रिक फील्ड के नाम से ईंट भट्ठा है। आरोप है कि कस्बे में नए अस्पताल के पास रहने वाले महेंद्रपाल सिंह का उनके भट्ठे पर आना-जाना था। वर्ष 2022 में महेंद्रपाल ने भट्ठे पर रखी चेकबुक से उनका हस्ताक्षर किया हुआ एक चेक चोरी कर लिया।
आरोप है कि चेक पर 10 अगस्त 2022 की तारीख डालकर उसमें आठ लाख रुपये की रकम भर दी और बैंक में लगाकर उसे डिसऑनर करा लिया।इकरार का आरोप है कि महेंद्रपाल सिंह ने अपनी पत्नी प्रेमा देवी के साथ मिलकर भट्ठे की फर्जी कैश मेमो छपवाई और उनके फर्जी हस्ताक्षर कर पांच लाख 50 हजार रुपये की रसीद तैयार कर उनके खिलाफ अदालत में वाद दायर कर दिया। मुकदमे की पैरवी के दौरान उन्हें इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। आरोप है कि 14 सितंबर 2026 को अदालत में पेशी के दौरान बाहर मिलने पर उन्होंने दंपति से फर्जी दस्तावेज तैयार करने के बारे में पूछा तो दोनों गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस मामले कोर्ट के आदेश पर ईंट भट्टा स्वामी मोहम्मद इकरार की ओर से महेंद्रपाल सिंह और प्रेमा देवी के खिलाफ थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play