Bijnor News: शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन दुर्गा नवमी (महानवमी)के पावन पर्व पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने मातारानी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक कन्याओं की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर तथा चुनरी ओढ़ाकर व तिलक लगाकर चरण स्पर्श करने के बाद उन्हें सामूहिक भोज कराकर (जिमाकर) अपने नवरात्र व्रतों का समापन किया। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर सोमवार को महिलाओं ने घरों में चना हलवा व पूरी तथा स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं और चना हलवा पूरी का भोग लगाकर स्वादिष्ट व्यंजनों से कन्याओं को जिमाया। नवरात्र के व्रत रखने वाली महिलाओं ने मां दुर्गा स्वरूप कन्याओं के पैर धोकर व तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया और फिर उपहार भेंट कर विदा किया।रामलीला
बाग स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां काली व मां दुर्गा मंदिर में सोमवार को भी प्रातः काल से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।श्रद्धालुओं ने मातारानी के दरबार में नारियल चुनरी चढ़ा कर विशेष पूजा अर्चना की तथा चना हलवा पूरी का भोग लगाकर व्रतों का समापन किया। इस मौके पर अष्टमी के मेले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों लोगों महिलाओं व बच्चों ने खूब मस्ती की। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर जमकर खरीददारी की और चाट के ठेलों पर पानी पूरी (पानी बताशे) आलू की टिक्की, दही बड़ो व जलेबियों का आनंद लिया। बच्चों ने झूलों पर मस्ती किया।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play