Bijnor News: शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन पर्व पर सोमवार को जनपद में भक्ति की रसधार बही। व्रतधारियों ने आदिशक्ति मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से उपासना कर अपने नौ दिवसीय अनुष्ठान पूर्ण किए। मंदिरों से लेकर घरों तक माता के जयकारों और हवन-पूजन की गूंज से वातावरण पूरी तरह से आध्यात्मिक हो उठा। सोमवार को महानवमी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध श्री महाशक्ति कालिका मंदिर और श्री मां चामुण्डा देवी पावन धाम मंदिर समेत अन्य देवीलयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। दर्शनार्थियों ने लंबी कतारों में लगकर मां के दरबार में हाजिरी लगाई और नारियल, चुनरी, सिंदूर के साथ चना, हलवा और पूरी का विशेष भोग अर्पित कर जगत जननी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
घरों में गूंजा दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन
श्रद्धालुओं ने अपने घरों में सजाए गए माता रानी के दरबार में विधि-विधान से मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। कई घरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ पूर्णाहुति हवन किया गया, जिससे संपूर्ण परिवेश पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो गया।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
कन्या पूजन के साथ हुआ व्रतों का उद्यापन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अष्टमी और नवमी तिथि के पावन संयोग पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों की प्रतीक कन्याओं का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ कन्याओं के चरण धोए। रोली और अक्षत का तिलक लगाकर उन्हें चुनरी ओढ़ाई। इसके बाद हलवा, पूरी और चने का प्रसाद श्रद्धापूर्वक जिमाया। अंत में कन्याओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया, जिसके साथ ही नौ दिनों के व्रत का सफलतापूर्वक उद्यापन हुआ।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play