Rashmi Singh
Date: 19-10-26 15:33
CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि की नवमी के अवसर पर गोरखपुर में कन्या पूजन किया. इस दौरान उन्होंने छोटी-छोटी कन्याओं को तिलक लगाया, उनके पैर धोए और चुनरी ओढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया. कन्या पूजन के दौरान मुख्यमंत्री की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते नजर आ रहे हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं. उनके दौरे का दूसरा दिन नवरात्रि की नवमी के कारण खास रहा. इस अवसर पर उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. नवरात्रि के दौरान मुख्यमंत्री हर साल मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होते हैं.
ये भी पढ़ें- Dr. S. Jaishankar Mumbai Visit : भारत-UAE की बड़ी बैठक! पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा!
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें