Rashmi Singh
Date: 20-10-26 10:25
RSS Vijayadashami Utsav: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का वार्षिक विजयादशमी उत्सव आज, 20 अक्टूबर को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया जा रहा है. रेशिमबाग मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल हुए. उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया. इस दौरान कार्यक्रम की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें विजयादशमी उत्सव की झलक देखने को मिल रही है.
इस साल नागपुर में आयोजित विजयादशमी उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है. संघ इस कार्यक्रम के साथ अपने शताब्दी वर्ष के समारोहों का समापन कर रहा है. कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत स्वयंसेवकों और उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे. उनके संबोधन पर सभी की निगाहें टिकी हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस साल के विजयादशमी समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है. नागपुर में हर साल आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम संघ की प्रमुख परंपराओं में शामिल है. इस बार संघ के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर समारोह का महत्व और बढ़ गया है.
ये भी पढ़ें-Haryana Diary: हरियाणा में पिछड़ा वर्ग को बड़ी राहत! CM Nayab Saini ने बताईं सरकार की योजनाएं!
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें